छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा का घोषणा पत्र जारी, नगरीय निकाय चुनाव के लिए “अटल विश्वास”, देखिए प्रमुख घोषणाएं

रायपुर। BJP Manifesto 2025 Atal Vishvaas: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को “अटल विश्वास पत्र” नाम दिया गया है, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जारी किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल और सह संयोजक सुनील सोनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा के अटल विश्वास पत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

घोषणाविवरण
नजूल भूमि स्वामित्व कानूनभाजपा नई सरकार बनने पर नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएगी।
महापौर सम्मान निधिहर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना की जाएगी।
UPSC प्रोत्साहन योजनाUPSC मेंस उत्तीर्ण करने वालों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मूलभूत सुविधाएंनिकायों के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
पिंक टायलेट्सबाजार क्षेत्रों में पिंक टायलेट की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
मुफ्त WI-FIस्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त WI-Fi की सुविधा प्रदान की जाएगी।
सड़क विक्रेताओं के लिए वित्तीय सहायतास्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
स्मार्ट वेंडिंग जोनस्मार्ट वेंडिंग जोन और फूड स्ट्रीट की स्थापना की जाएगी।
फ्री सैनिटरी नेपकिनस्कूलों और कॉलेजों में फ्री सैनिटरी नेपकिन उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
समाधान योजनापुराने संपत्ति करों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाएगी, जिससे बिना जुर्माना पुराने करों का निपटान हो सकेगा।
PM आवास योजनारुके हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा।
निर्माण कार्य में तेजीवर्तमान में स्वीकृत 3 लाख घरों का निर्माण तेजी से पूरा किया जाएगा।

भाजपा के इस घोषणा पत्र के जरिए पार्टी ने जनता के बीच अपने चुनावी वादों को रखा है और यह भी जताया है कि भाजपा आगामी चुनावों में विकास और सुविधाओं को प्राथमिकता देगी।

Also Read: जेल में दारू-मुर्गा की मांग कर रहे लखमा, नखरे से जेल प्रशासन परेशान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button