
CG Mantrimandal Vistar: छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बना मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद इशारा किया है कि इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा। उनके ताजा बयान से साफ हो गया है कि CG Mantrimandal Vistar कल होने जा रहा है।
कल सुबह होगा शपथ ग्रहण
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 10.30 बजे होगा। नए मंत्री राजभवन में शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इधर भाजपा ने भी विधायक दल को शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक जानकारी भेज दी है। कई महीनों से जो सस्पेंस बना हुआ था, वह अब खत्म होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री का बयान बढ़ा रहा उत्सुकता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि इंतजार की घड़ी अब पूरी होने वाली है और बहुत जल्द बड़ा फैसला सामने आएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों की सूची लगभग तय है।
राज्यपाल और प्रदेश अध्यक्ष के बयान भी अहम
कुछ दिन पहले राज्यपाल रमेन डेका ने भी एक रहस्यमय टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “कुछ तो होने वाला है।” इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उत्सुकता और बढ़ाते हुए कहा कि जब राज्यपाल ने संकेत दे दिया है, तो कल बड़ा बदलाव होना तय है।
राजनीतिक हलचल और संभावनाएं
इन बयानों और तैयारियों के बाद अब राजधानी रायपुर से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का दौर तेज है। कौन मंत्री पद की शपथ लेगा और किन चेहरों को मौका मिलेगा, इसे लेकर अटकलें जारी हैं। फिलहाल सबकी निगाहें कल सुबह होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं.
Also Read: CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें



