CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, देखिए अपने जिले का हाल

CG Weather Update Today: रायपुर: मंगलवार शाम रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब साढ़े छह बजे गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। ओडिशा तट से सटे बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। मंगलवार को रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में 24.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई, हालांकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में यह आंकड़ा अधिक रहा।

बस्तर में भारी बारिश, अब मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ की बारी

Today Weather News: बीते 24 घंटे में बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बारिश का प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में, गुरुवार को मध्य और शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। यानी दक्षिण से उत्तर की ओर बारिश का सिलसिला आगे बढ़ेगा।

इन जिलों में अलर्ट जारी, तेज हवा और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Today Weather News: मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, उत्तर बस्तर कांकेर और उपरोक्त जिलों के अन्य हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक 852 मिमी. बारिश, कई जिलों में औसत से कम

Today Raipur Weather Update: इस मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में अब तक औसतन 852 मिमी. बारिश हुई है, जो सामान्य से केवल 3% कम है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश की कमी चिंता का विषय बनी हुई है:

  • सरगुजा: 675 मिमी. बारिश, 25% कम
  • महासमुंद: 629 मिमी., 21% कम
  • बेमेतरा: 408 मिमी., 49% की भारी कमी

वहीं, बलरामपुर जिले में 71% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बस्तर, मोहला-मानपुर और जांजगीर में भी औसत से अधिक बारिश हुई है, जबकि बाकी जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।

Also Read: धमतरी गंगरेल बांध 90% तक भरा, भारी बाढ़ की संभावना, कभी भी खोला जा सकता है गेट, जिला प्रशासन अलर्ट पर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button