CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश, गरज-चमक के चलेगी आंधी, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रायपुर. CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 56 मिमी वर्षा बीजापुर जिले में रिकार्ड की गई। वहीं दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर संभाग में आज और कल भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

कहां-कहां हुई बारिश

  • बीजापुर – 6 सेमी
  • दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, गीदम – 5 सेमी
  • भोपालपटनम, बास्तानार, अंबागढ़ चौकी – 4 सेमी
  • गंगालूर, पाली – 3 सेमी
  • बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा, भैरमगढ़ – 2 सेमी
    इसके अलावा कई स्थानों पर 2 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।

ऑरेंज और रेड अलर्ट

Today Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है –

  • ऑरेंज अलर्ट : बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर – यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना।
  • येलो अलर्ट : सुकमा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में हल्की वर्षा की आशंका।

रायपुर का मौसम

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Today Weather News: मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

Today Weather Update: विभाग ने आशंका जताई है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचने और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न रहने की सलाह दी गई है।

Also Read: श्रद्धांजलि योजना: ग्रामीण परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए तुरंत 2000 रुपए की मिलती है सहायता राशि

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button