CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के 25 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आपके इलाके का हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सितंबर की शुरुआत के साथ ही मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के असर से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रायपुर और आसपास में तेज बरसात

Weather Alert: सोमवार शाम रायपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल गया। लालपुर में जहां 3.5 सेंटीमीटर पानी दर्ज किया गया, वहीं माना इलाके में घंटेभर में 2.5 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और शाम होते-होते कई जगहों पर बारिश का असर दिखा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले आज भारी बारिश की चपेट में आ सकते हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

Today Weather News: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर से लेकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसी वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में नानगुर में 13 सेमी., दंतेवाड़ा में 11 सेमी., छिंदगढ़ में 6 सेमी. और बीजापुर, बालोद, बड़े बचेली सहित कई जगहों पर 5 सेमी. तक बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में अलर्ट जारी

Today Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में आंधी-बारिश, आकाशीय बिजली और 30–40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

Also Read: CG DJ Ban: रायपुर में 8 सितंबर को निकलेगी गणेश झांकी, डीजे बैन, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button