CG Dhan Kharidi 2025: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, किसानों को मिलेगा ₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा MSP

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान खरीदी की तिथि घोषित कर दी है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने घोषणा की है कि इस साल 15 नवंबर 2025 से धान की खरीदी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया है।

₹3100 प्रति क्विंटल मिलेगा MSP और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था

CG Dhan Kharidi 2025: इस वर्ष की धान खरीदी नीति में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। किसानों को धान का ₹3100 प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जाएगा और सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। किसानों को धान बेचने के लिए ‘तुहर ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन टोकन जारी किए जाएँगे, जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि 2 से 10 एकड़ तक की खेती करने वाले छोटे और सीमांत किसानों से पहले धान खरीदी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और आर्थिक सशक्तिकरण मिल सके। कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद, किसानों की सुविधा और फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खरीदी तय समय पर यानी नवंबर में ही शुरू की जाएगी।

कस्टम मिलिंग और सोसाइटियों के लिए प्रोत्साहन

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी के साथ ही सरकार ने कस्टम मिलिंग और सहकारी सोसाइटियों के लिए भी राहत भरे फैसले लिए हैं। मिलरों को डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) कटने के बाद धान के परिवहन के लिए पहले के 10 दिन के बजाय अब 15 दिन का समय मिलेगा। साथ ही, मिलरों को प्रति क्विंटल ₹80 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। वहीं, राज्य की 2,739 सोसाइटियों को बोनस योजना में शामिल किया गया है, जिसके तहत यदि किसी सोसाइटी में धान की सूखत (ड्रायेज) शून्य प्रतिशत पाई जाती है, तो उसे ₹5 प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। कृषि मंत्री नेताम ने किसानों से समय से पंजीकरण कराने और ‘तुहर ऐप’ का उपयोग करने का आग्रह किया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुगम हो सके।

Also Read: MP में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ में अलर्ट: रायपुर में बिक रहा ‘कोल्ड्रिफ’ जैसा सिरप, बिना डॉक्टर के पर्चे पर नहीं मिलेगी दवा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button