धमतरी के ग्राम छिपली में सचिव की दिनदहाड़े हत्या: नशे में धुत आरोपी ने किया हमला, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

धमतरी: Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम छिपली में गांव के सचिव सन्नी सुयश लहरें की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब शराब के नशे में धुत आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा ने मामूली विवाद के बाद उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गाली-गलौज रोकना पड़ा भारी

Dhamtari Crime: जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा शराब के नशे में धुत होकर गांव के गांधी चौक पर गाली-गलौज कर रहा था। उसी दौरान गांव के सचिव सन्नी सुयश लहरें ने उसे समझाने की कोशिश की।

आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा को यह रोकना नागवार गुजरा। तैश में आकर उसने धारदार हथियार से सन्नी सुयश पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सचिव की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

Magarload News: हत्या की इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा मौके से भागा नहीं। उसने कुछ ही देर बाद खुद नगरी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और आरोपी से पूछताछ शुरू की।

धमतरी एएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश नहीं थी, बल्कि यह झगड़ा अचानक हुए विवाद के कारण हुआ। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Also Read: राजिम में शर्मनाक वारदात: 3 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button