
CG Weather Update Today: रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया राजस्थान से शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून सामान्य से तीन दिन पहले ही लौटने लगा है। गुजरात और पंजाब के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
छत्तीसगढ़ में उमस और तपिश बढ़ी
Today Weather News: प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में सूरज की तेज किरणों के कारण उमस बढ़ गई है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधि काफी कम हो गई है।
- रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
- बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 2-3 दिन का पूर्वानुमान
CG Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कई हिस्सों से अगले 2-3 दिनों में मानसून की विदाई हो जाएगी।
साथ ही, एक द्रोणिका उत्तर तेलंगाना और विदर्भ से लेकर दक्षिण महाराष्ट्र तक सक्रिय है, जिसके कारण आज यानी 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
IMD Alert: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें शामिल हैं:
- रायपुर
- बिलासपुर
- बलरामपुर-रामानुजगंज
- जशपुर
- कोरिया
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी
- सूरजपुर
- सरगुजा
- कोरबा
- रायगढ़
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और दिनभर बादल बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी और अपील
Raipur Today Weather News: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 10 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।
जनता से अपील की गई है कि बारिश या गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। यह जीवन के लिए खतरा साबित हो सकता है।



