CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ से अगले 3 दिन में हो सकती है मानसून की विदाई, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब नजदीक है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ से अगले 2–3 दिनों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। हालांकि, विदाई से पहले राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।

अगले तीन दिन तक होगी बारिश

Today Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान मौसम सुहावना रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Today CG Weather Update:  मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए 10 से अधिक जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट क्षेत्र: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद और गरियाबंद।
यहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट क्षेत्र: सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।

यहां हुई सर्वाधिक वर्षा

पिछले 24 घंटे में भिलाई में सर्वाधिक 58.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
इसके अलावा —

  • तिल्दा – 5 सेमी, माकड़ी – 4 सेमी,
  • दरभा, रायपुर शहर, सूरजपुर, बोदारी – 3 सेमी,
  • भैसमा, मगरलोड, पिपरिया, सुहेला, बोड़ला, कवर्धा, सारागांव – 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
    अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई है।

तापमान में आई गिरावट

IMD Alert: पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.2°C और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3–4 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।
लगातार बारिश के चलते अब ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दी है और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 32°C
  • न्यूनतम तापमान: 24°C
    शाम के समय हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले में ना रहने की सलाह दी है।

सिनॉप्टिक सिस्टम

Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फिलहाल भुज, दीसा, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर से होते हुए 30°N / 81°E तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण ओडिशा से लेकर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका रेखा (ट्रफ लाइन) बनी हुई है, जिससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का असर बना रहेगा।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

Today CG Weather News: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहा है, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सितंबर के आखिरी सप्ताह तक बारिश दर्ज की गई। अब बारिश का असर घटने के साथ ही ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

Also Read: छत्तीसगढ़ की 1.59 लाख माताओं-बहनों को मिलेगा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ, CM साय बोले- योजना से उज्ज्वल होगा प्रदेश की बहनों का भविष्य

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button