करु भात के दिन पति ने कहा अंडा बना दो, पत्नी बोली उपवास हूं, नाराज पति ने लगा ली फांसी

धमतरी: Dhamtari Suicide Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने मामूली घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव की है, जहां 40 वर्षीय टिकू राम सेन ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंडा बनाने पर अड़ा था पति, पत्नी ने करु भात का दिया हवाला

Sankara Village News: जानकारी के मुताबिक टिकू राम सोमवार को बाजार से अंडा खरीदकर लाया था और पत्नी से उसे पकाने की बात कही। पत्नी ने बताया कि त्योहार के चलते वह करु भात बनाएंगी और अगले दिन उपवास रखेंगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

Dhamtari News: पत्नी के मना करने से नाराज टिकू राम घर से थोड़ी दूर एक आंवला के पेड़ के पास गया और फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों में हैरानी

Dhamtari News: घटना की सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है।

गांव वालों के अनुसार टिकू राम सामान्य स्वभाव का था, लेकिन कभी-कभी छोटी बातों पर तनाव ले लेता था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का ही है या इसके पीछे कोई और वजह भी थी।

फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Also Read: Husband Killed Wife: तीजा से पहले पंडित पति ने पत्नी की गला दबाकर ली जान, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button