CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा जिलों में आज बरसेगा बारिश, इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर एक बार फिर तेज़ होने लगा है। सोमवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। शाम होते-होते मौसम साफ जरूर हुआ, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में होगी तेज बारिश

Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, दुर्ग, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आज भारी बारिश की संभावना है। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का अनुमान जताया है। रायपुर और बिलासपुर में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

पिछले 24 घंटे का हाल

Today Weather News: पिछले 24 घंटे में राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, लेकिन कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तक ही सीमित रही। लालपुर वेधशाला में 52 मिमी. और माना में 12.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। रविवार और सोमवार को भी शहर में कई बार बादल गरजे और एक-एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे कुछ क्षेत्रों में पानी भर गया।

मौसम का कारण

IMD Alert: विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी हवा के चक्रवात और मानसून द्रोणिका की सक्रियता की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर बढ़ा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 13 सितंबर से वर्षा की गतिविधि और तेज होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर का पूर्वानुमान

Today Raipur Weather News: राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Also Read: CG Crime: 14 साल के मासूम लड़के से दुष्कर्म के बाद हत्या, झाड़ियों में मिली लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button