VIDEO: सपना चौधरी से बदसलूकी और गाली-गलौच करने वाले युवक निकले कांग्रेसी! SP को लिखे पत्र के बाद BJP ने साधा निशाना

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीते 12 अक्टूबर को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा और उनसे दुर्व्यवहार करने वाले युवकों को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं। इसे लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी पर सीधा निशाना साधा है।

गोली मारने की धमकी और तोड़फोड़

यह घटना कोरबा के जश्न रिजॉर्ट में आयोजित सपना चौधरी के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। भीड़ और हंगामे के चलते सपना चौधरी को ढाई घंटे के बजाय सिर्फ एक घंटे में ही अपना कार्यक्रम खत्म करना पड़ा था।

  • FIR: रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह और सपना चौधरी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों— अमित नवरंगलाल अग्रवाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा और सुजल अग्रवाल—के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
  • आरोप: इन चारों पर देर रात सपना चौधरी के कमरे तक पहुँचने, दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने, गालियाँ देने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी का डीवीआर व ₹10 हजार लूटकर फरार हो गए।

सपना चौधरी ने कहा- ‘जान जा सकती थी’

सपना चौधरी ने पुलिस और मीडिया को भेजे पत्र में आशंका जताई कि यदि मौके पर पुलिस और रिजॉर्ट मालिक करनदीप सिंह मदद नहीं करते तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

इधर, दूसरे पक्ष के अनिल द्विवेदी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जब वे सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम की बधाई देने पहुँचे, तो रिजॉर्ट कर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट कर उनके गले से पाँच तोला सोने की चैन लूट ली।

एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोपों में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Also Read: VIDEO: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के PA ने पत्नी का सड़क पर मनाया बर्थडे, हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button