राजधानी में Sex Racket का भंडाफोड़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मुख्य सरगना और एक युवती समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: Raipur Sex Racket: राजधानी रायपुर के दिल में, जहां एक ओर प्रोफेसर कॉलोनी जैसे पॉश इलाके माने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर वहां से देह व्यापार जैसे घिनौने धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक मकान पर रेड मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस को मौके से चार मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। खास बात यह है कि ये पूरा गोरखधंधा ‘स्पा सेंटर’ की आड़ में चल रहा था।

मुखबिर ने दी थी भनक, पुलिस ने बनाया फुलप्रूफ प्लान

Raipur News: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के एक घर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को एक मुखबिर के ज़रिए मिली।
इसके बाद एसएसपी डॉ. उमेद सिंह के निर्देश पर पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन प्लान किया।

Illegal Spa Business: पुलिस ने अपने पंटर (डिकॉय ग्राहक) को नकद देकर मौके पर भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ, रेड मारी गई और एक युवक और दो युवतियों को मौके से धर लिया गया।

कमरों से बरामद हुए आपत्तिजनक सामान

Raipur Crime News: छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तो कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। आरोपी मौके पर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

मास्टरमाइंड निकला स्पा सेंटर का मालिक

Sex Trade Exposed: गिरफ्तार आरोपियों में एक नाम है – आकाश साहू (39 वर्ष), जो रायपुर के सड्डू इलाके का रहने वाला है। आकाश ने कबूल किया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस धंधे में लिप्त था।

सबसे बड़ा नाम जो इस रैकेट से जुड़ा है, वह है कृषाणु दास (42 वर्ष), जो शंकर नगर का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि कृषाणु दास रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह इलाके में तीन स्पा सेंटर चलाता है। इन्हीं स्पा सेंटरों की आड़ में वह देह व्यापार का नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था।

जबरन धंधे में धकेली गई महिला, व्हाट्सएप चैट से रैकेट का खुलासा

पूछताछ में एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेला गया था। वहीं, आरोपियों के फोन से मिले व्हाट्सएप चैट्स, संदिग्ध पैसों के लेन-देन और क्लाइंट्स की लिस्ट ने पुलिस के हाथ और मजबूत कर दिए हैं।

कई आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी

Raipur Spa Raid: फिलहाल पुलिस ने आकाश साहू, उसकी महिला मित्र और एक अन्य युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।
रैकेट से जुड़े अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

क्या आगे और नाम आएंगे सामने?

Raipur Police Undercover Operation: पुलिस अब मोबाइल चैट्स और कॉल डिटेल के आधार पर नेटवर्क के दूसरे सदस्यों और क्लाइंट्स की तलाश में जुट गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़ी और परतें खुलेंगी।

Also Read: भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक सामान और ग्राहकों की लिस्ट जब्त, 3 महिला 2 पुरुष गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button