
रायपुर: Raipur Laborer Death News: राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूर की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उरला थाना पहुंचकर थाने का घेराव किया और मजदूर की मौत के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
फैक्ट्री गेट पर मारपीट, इलाज के दौरान गई जान
Urla industrial area incident: जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम उरला क्षेत्र की नव दुर्गा इस्पात फैक्ट्री के सामने कुछ युवकों ने मजदूर किरत साहू पर हमला कर दिया था। आरोप है कि लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने जताया आक्रोश
CG Kranti Sena Protest: मजदूर की मौत की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उरला थाना पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और परिवार को मुआवजा देने की मांग की। संगठन ने यह भी कहा कि यदि मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
चार लोग हिरासत में, जांच जारी
Factory Worker Beaten to Death Raipur: पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उरला थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी है कि जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संगठन ने उठाई यह मांगें
- मजदूर की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी
- फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए
- परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए
- फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच हो
Emand for arrest and compensation Raipur: इस मामले को लेकर स्थानीय मजदूर संगठनों में भी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस पर कब तक ठोस कार्रवाई करता है।
Also Read: Pachpedi Naka Raipur: रायपुर के पचपेड़ी नाका का नाम बदलकर गोदड़ी वाला चौक करने को लेकर बवाल



