3% कमीशन आरोपों से क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को राहत, ऊर्जा सचिव की जांच में नहीं मिले सबूत

Bhupendra Savnani 3% Commission Case: छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को बड़ी राहत मिली है। उन पर लगे 3% कमीशन मांगने के भ्रष्टाचार के आरोप जांच में गलत पाए गए हैं। ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव की जांच रिपोर्ट में किसी भी तरह के साक्ष्य नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें आरोपमुक्त कर दिया है।

क्या थे आरोप?

Bhupendra Savanni Clean Chit: कुछ ठेकेदारों और वेंडर्स ने सवन्नी पर आरोप लगाया था कि वे अपने निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से भुगतान के एवज में 3% कमीशन मांगते हैं। आरोप ये भी थे कि कमीशन न देने पर काम रद्द करने, ब्लैकलिस्ट करने और जांच कराने की धमकी दी जा रही थी।

CG CREDA Corruption Case: शिकायतकर्ताओं ने दावा किया था कि वे सालों से क्रेडा के सोलर प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं, लेकिन सवन्नी के कार्यभार संभालने के बाद से परेशानियां बढ़ गई थीं। मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद तत्काल जांच के आदेश दिए गए।

जांच में नहीं मिले आरोपों के प्रमाण

CG CREDA Scam: ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को मामले की जांच सौंपी गई थी। उन्होंने रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी शिकायत में कोई ठोस साक्ष्य या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके। सभी आरोप बिना आधार के पाए गए।

सवन्नी बोले, राजनीतिक साजिश थी

Bhupendra Savanni corruption allegation: भूपेंद्र सवन्नी ने शुरू से ही इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि यह एक सोची-समझी कोशिश थी उनकी छवि को खराब करने की। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच करवाने का फैसला किया था।

अब कार्रवाई की संभावना नहीं

REDA Bribe Case Investigation: अब जबकि जांच रिपोर्ट में आरोप खारिज हो चुके हैं, भूपेंद्र सवन्नी के खिलाफ किसी भी कार्रवाई की संभावना खत्म हो गई है। इससे पहले कांग्रेस ने सवन्नी को हटाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिससे यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ था। क्लीनचिट के बाद फिलहाल मामला शांत होता नजर आ रहा है।

Also Read: CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, नई शिक्षा मंत्री की खोज पर भी नजर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button