Teacher Recruitment Dhamtari: धमतरी जिले में 200 शिक्षक सेवा प्रदाताओं की होगी नियुक्ति, एक शिक्षक वाले स्कूलों को मिलेगी राहत…जानें कैसे?

धमतरी: Teacher Recruitment Dhamtari: धमतरी जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए एक बार फिर से शिक्षक सेवा प्रदाताओं की सहायता ली जाएगी। खास तौर पर एकल शिक्षकीय स्कूलों में इस पहल से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है और आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नगरी ब्लॉक में शिक्षकों की भारी कमी

Dhamtari Teacher Bharti: धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कुल 1600 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1464 शिक्षक ही वर्तमान में पदस्थ हैं। यानी लगभग 136 पद खाली हैं। अधिकांश प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हैं, जिससे पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।

1496 स्कूलों में 133 स्कूलों को मिले अतिरिक्त शिक्षक

जिले में कुल 1496 स्कूल संचालित हैं। “युक्तियुक्तकरण” की प्रक्रिया के तहत 175 सहायक शिक्षक, 104 शिक्षक, 65 व्याख्याता, 1 प्राचार्य और 8 प्रधान पाठकों को ज़रूरतमंद स्कूलों में समायोजित किया गया है। कुल 170 स्कूलों में से 133 स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक भेजे गए हैं।

गणित-विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति हुई, अन्य विषयों में अब भी कमी

111 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। हालांकि अब भी संस्कृत, अंग्रेज़ी, वाणिज्य और भौतिक शास्त्र जैसे विषयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है।

बढ़े विषय, बदला सिलेबस, लेकिन शिक्षक अब भी कम

इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6वीं में 3 नए विषय जोड़े गए हैं और हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है। लेकिन इन बदलावों के अनुरूप विषयवार शिक्षक पहले से ही कम हैं। ऐसे में शिक्षक सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति से शिक्षण व्यवस्था को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की ज़रूरत

विभाग के मानकों के अनुसार –

  • प्राथमिक स्कूलों में 30 बच्चों पर 1 शिक्षक
  • माध्यमिक स्कूलों में 35 बच्चों पर 1 शिक्षक
  • हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रत्येक विषय के लिए 6 शिक्षक,
  • साथ ही स्पोर्ट्स शिक्षक और ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) की नियुक्ति भी जरूरी है।

धमतरी प्रशासन की यह पहल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों के लिए फौरी राहत लेकर आ सकती है। आने वाले समय में शिक्षक सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति पूरी होने के बाद स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read: Labor Registration Camp: धमतरी में 1 से 14 अगस्त तक चलेंगे श्रम पंजीयन शिविर, निर्माण स्थलों और ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप, देखिये सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button