
FASTag Annual Pass: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में FASTag वार्षिक पास की शुरुआत कर दी है। पहले ही दिन इस सुविधा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सिर्फ शाम 7 बजे तक ही करीब 1.4 लाख सालाना पास बुक और एक्टिवेट किए जा चुके थे।
देशभर के 1150 टोल प्लाजाओं पर मिलेगा लाभ
Annual Fastag Pass: NHAI की तरफ से जारी इस नए पास को चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर लागू किया गया है। कुल मिलाकर करीब 1,150 टोल प्लाजा पर यह सालाना पास मान्य रहेगा। यह सुविधा केवल निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगी। कमर्शियल वाहनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

राजमार्ग यात्रा ऐप पर बुकिंग शुरू, हर घंटे बढ़ रही संख्या
Annual Fastag Pass Price: इस पास की ऑनलाइन बुकिंग और एक्टिवेशन की सुविधा ‘राजमार्गयात्रा’ (RajmargYatra) मोबाइल ऐप और NHAI की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आंकड़ों के मुताबिक, हर वक्त करीब 20,000 से 25,000 यूजर्स ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले दिन ही 1.39 लाख टोल ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए।
3,000 रुपये में साल भर टोल फ्री यात्रा
FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। यह पास 1 साल या 200 ट्रिप्स (जो पहले पूरे हों) तक वैध रहेगा। एक बार एक्टिवेट होने के बाद, पासधारी वाहन निर्धारित टोल प्लाजाओं पर बिना किसी शुल्क के आवाजाही कर सकेंगे।
ऐसे करें FASTag Annual Pass एक्टिवेट: How to Buy FASTag Pass
- राजमार्गयात्रा ऐप खोलें और ‘Annual Toll Pass’ सेक्शन पर जाएं।
- ‘Get Started’ पर क्लिक करें और अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर भरें और आए हुए OTP को दर्ज करें।
- पेमेंट गेटवे के ज़रिए 3,000 रुपये का भुगतान करें।
- भुगतान के दो घंटे के अंदर पास एक्टिव हो जाएगा।
ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें
- पास एक्टिव करने से पहले यह जांचना जरूरी है कि FASTag आपके वाहन के VRN (Vehicle Registration Number) से लिंक हो।
- फास्टैग का चेसिस नंबर से लिंक नहीं होना चाहिए, वरना पास एक्टिव नहीं होगा।
- किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या ऐप से पास न खरीदें, केवल आधिकारिक स्रोत का उपयोग करें।
शिकायत निवारण के लिए मजबूत इंतजाम
FASTag Yearly Plan: NHAI ने पासधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए 1033 हेल्पलाइन को और मजबूत किया है। साथ ही, 100 से ज्यादा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और सभी टोल प्लाजाओं पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
कहां नहीं चलेगा यह पास?
इस वार्षिक पास का उपयोग राज्य राजमार्गों या म्युनिसिपल टोल रोड्स पर नहीं किया जा सकेगा। यह केवल नेशनल हाईवे अथवा एक्सप्रेसवे पर लागू होगा, जो NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं।
15 अगस्त 2025 को लॉन्च हुआ FASTag Annual Pass, पहले दिन ही लोगों की पसंद बन गया है। इसकी मदद से देशभर में हजारों वाहन मालिक अब टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों और बार-बार पेमेंट से राहत पा सकेंगे। अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो RajmargYatra ऐप या NHAI की वेबसाइट पर जाकर पास एक्टिवेट कर सकते हैं।



