
NSUI Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई (NSUI) ने संगठन के 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई हाल ही में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनुपस्थित रहने को लेकर की गई है। संगठन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।
बैठक में गैरहाजिर रहे कई वरिष्ठ पदाधिकारी
NSUI Office Bearers Absent: एनएसयूआई की यह बैठक 12 अगस्त को रायपुर में आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने की थी। बैठक को लेकर सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। हालांकि, बैठक में 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश महासचिव, 50 सचिव और 17 जिलाध्यक्ष गैरहाजिर रहे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने सभी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

संगठनात्मक अनुशासन पर फोकस
NSUI State Executive Meeting: एनएसयूआई ने नोटिस के जरिए साफ किया है कि बैठक से अनुपस्थित रहना संगठनात्मक अनुशासनहीनता माना गया है। सभी 84 पदाधिकारियों से 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके। सूत्रों के अनुसार, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संगठन सख्त कदम उठा सकता है। एनएसयूआई ने साफ संकेत दिए हैं कि संगठन में अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Also Read: विधायक अजय चन्द्राकर ने धमतरी में किया ध्वजारोहण, इंडियाज गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ अकादमी ने दी मलखंब की प्रस्तुति



