फिल्म ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री? सीएम विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान, जानिए 33 दिनों में फिल्म की कितनी हुई कमाई

Hanuman Ansh Movie Tex Free: छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में अहम जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगियों के साथ यह फिल्म देखने जाएंगे। फिल्म देखने के बाद ही इसे प्रदेश में टैक्स फ्री करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा

संगठन के नेताओं के साथ फिल्म देखेंगे मुख्यमंत्री

Hanuman Ansh Movie: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगियों के साथ यह फिल्म देखने जाएंगे। फिल्म के कथ्य और संदेश को देखने के बाद ही इसे राज्य भर के सिनेमाघरों में कर-मुक्त करने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

फिल्म देखने के बाद लिया जाएगा निर्णय

Hanuman Ansh Box Office Collection: राज्य सरकार का मानना है कि जनहित और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री के अनुसार फिल्म देखने के बाद ही टैक्स फ्री करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी किए जाएंगे।

33वें दिन की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Hanuman Ansh Collection: हनुमान अंश ने रिलीज के 33वें दिन मंगलवार को ₹11.00 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई सोमवार के ₹10.00 करोड़ के मुकाबले 10% बढ़ी। महज 2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है और इसने आमिर व शाहरुख खान की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button