
गरियाबंद: CG Anti-Naxal Operations: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मैनपुर थाना क्षेत्र के गोबरा पहाड़ी जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए जवानों ने नक्सलियों के तीन अलग-अलग खुफिया डंप बरामद किए। इन डंप से हथियार, विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी और नक्सल साहित्य समेत कई सामान जब्त किए गए हैं।

जवानों का ऑपरेशन सफल
Naxal Operations: जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल की E-30 ऑपरेशन टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि गरियाबंद, धमतरी और नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों ने जंगल में इन सामग्रियों को छिपाकर रखा था। इसका इस्तेमाल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाना था।

जब्त सामग्री
बरामद डंप से सुरक्षाबलों ने
- स्टील कंटेनर से बना आईईडी बम
- 57 फटाखा बम
- नक्सल साहित्य
- नक्सली वर्दी
- सिंगल शॉट बैरल गन
सहित कई अन्य विस्फोटक और सामान जब्त किए।
एसपी ने की पुष्टि
Gariaband News: गरियाबंद एसपी निखिल राखेजा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली सफलता नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



