CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, महानदी विवाद पर सीएम माझी का बयान, रायपुर में 12 घंटे की सर्जरी से मरीज की जान बची, बस्तर के गांव को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, कोयला घोटाले में हाईकोर्ट का फैसला, प्राचार्य पदोन्नति मामला फिर टला, बस्तर का तिरिया गांव पहुंचा इंटरनेशनल लेवल पर, महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

महानदी जल विवाद : ओडिशा के सीएम माझी ने छत्तीसगढ़ के साथ संवाद पर दिया जोर, कहा – केंद्र सरकार के सहयोग से दोनों राज्य आपसी बातचीत के जरिए निकाल सकते हैं समाधान

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छत्तीसगढ़ के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत पर जोर दिया है। लोक सेवा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम माझी ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के माध्यम से इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं, लेकिन प्रगति धीमी है। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार के सहयोग से दोनों राज्य आपसी बातचीत के जरिए इस मुद्दे का हल निकाल सकते हैं। मुख्यमंत्री माझी ने केंद्रीय जल आयोग की तकनीकी सहायता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला, जो इस विवाद को सुलझाने में महत्वपूर्ण हो सकती है। यह कदम फरवरी में हुए अखिल भारतीय राज्य जल संसाधन मंत्रियों के सम्मेलन और मार्च में भुवनेश्वर में विश्व जल दिवस के मौके पर ओडिशा के सीएम माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बीच हुई चर्चा के बाद उठाया गया है। दोनों नेताओं ने महानदी जल विवाद को सुलझाने पर जोर दिया था।

रायपुर के NHMMI में डॉक्टरों ने 12 घंटे तक किया ऑपरेशन, मरीज की बचाई जान

12-Hour Life-Saving Surgery: NHMMI हॉस्पिटल, रायपुर में डॉक्टरों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जटिल हृदय सर्जरी कर जान बचाई। मरीज को सीने और पीठ में तेज दर्द के बाद भर्ती किया गया था।
डॉ. स्नेहिल गोस्वामी और डॉ. अभिजीत तिवारी की टीम ने जांच में पाया कि मरीज को महाधमनी में फटन (एओर्टिक डिसेक्शन) और गंभीर एआर है। तत्काल ऑपरेशन करते हुए “कुल आर्च रिप्लेसमेंट” सर्जरी की गई, जो 12 घंटे तक चली। डॉक्टर्स के अनुसार, थोड़ी भी देरी जानलेवा हो सकती थी।

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, सीएम साय ने दी योजना बनाने के निर्देश

CM Reviews Social Welfare Department: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि “हर दिव्यांग को कौशलयुक्त बनाएं ताकि वे आत्मनिर्भर हो सकें।”
सीएम ने वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लंबित पेंशन मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और चेताया कि इस क्षेत्र में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बस्तर का तिरिया गांव पहुंचा इंटरनेशनल लेवल पर, मिला ‘कलेक्टिव एक्शन अवॉर्ड’

Tirya Village International Award: छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। तिरिया गांव को जंगल के अधिकार और टिकाऊ विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था RRI द्वारा “2025 कलेक्टिव एक्शन अवॉर्ड्स” में टॉप 15 समुदायों में चुना गया है।
ATREE संस्था की मदद से गांव वालों ने जंगल पर अधिकार की लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। अब यह गांव आदिवासी नेतृत्व और समुदाय-आधारित विकास का रोल मॉडल बन गया है।

कोयला घोटाला केस में हाईकोर्ट का फैसला, ईडी की संपत्ति जब्ती के खिलाफ याचिका खारिज

Coal Scam Case Verdict: बिलासपुर हाईकोर्ट ने कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के परिवार की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को लेकर 10 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन पर लंबी बहस के बाद डबल बेंच ने अपना फैसला सुनाया।

पीईटी-पीएमटी कोचिंग की तैयारी के लिए आवेदन 11 अगस्त तक

PET-PMT Coaching: अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण 100 विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को लिए कोचिंग दी जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो बारहवीं में जीवविज्ञान एवं गणित विषय के साथ कम से कम 70 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण और जो ड्रॉप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं वे आगामी 11 अगस्त तक आवेदन कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग में जमा कर सकते हैं।

महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा: अगली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में योजनाओं की होगी गहन जांच

WCD Department Review: मुख्यमंत्री साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं की सचिव स्तर पर मॉनिटरिंग की जाए। बच्चों के पोषण और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य विभाग और महिला-बाल विकास विभाग को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रायपुर से ‘प्रयागराज’ यानी राजिम तक चलेगी लोकल ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Raipur to Rajim Local Train: रायपुर से अब सीधे छत्तीसगढ़ के ‘प्रयागराज’ राजिम तक लोकल ट्रेन चलाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने रायपुर रेल मंडल को इसकी मंजूरी दे दी है। अब ट्रेन को राजिम तक एक्सटेंड करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

मलेरिया से जंग: सीएम साय की रणनीति रंग ला रही, राज्य में दिख रहा असर

Malaria Eradication Drive: छत्तीसगढ़ सरकार ने मलेरिया के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि बीमारी फैलने से पहले ही रोकथाम पर जोर दिया जाए।
गांवों तक निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है और मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नतीजा – मलेरिया नियंत्रण में बड़ी सफलता मिल रही है।

प्राचार्य पदोन्नति मामला फिर टला, अब 28 जुलाई को होगी सुनवाई

Principal Promotion Case: छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति से जुड़ा विवाद अभी भी अदालत में लंबित है। 23 जुलाई को होने वाली सुनवाई याचिकाकर्ता के वकील की अनुपस्थिति के चलते स्थगित कर दी गई।
अब यह मामला 28 जुलाई को न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की कोर्ट में सुना जाएगा। प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से कई सदस्य कोर्ट में मौजूद रहे और प्रभावी सुनवाई की उम्मीद जताई।

Also Read: Dhamtari Startups: कुरुद में 01 अगस्त को आयोजित होगा ‘उद्यम से विकास तक – युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button