CG Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए नई शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया लागू कर दी है। अब राज्य के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती नई पात्रता के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया जिलावार शुरू की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां: cg gram panchayat sachiv bharti 2026
कार्यक्रम
तिथि
विभागीय आदेश जारी
18 मई 2026
आवेदन प्रक्रिया शुरू
जल्द… (जिलानुसार)
आयु सीमा: CG Gram Panchayat Sachiv Age Limit
पद का नाम
आयु सीमा
ग्राम पंचायत सचिव
21 से 45 वर्ष
वेतनमान: CG Gram Panchayat Sachiv Salary
पद का नाम
प्रतिमाह वेतन
पंचायत सचिव
₹21,700/-
शैक्षणिक योग्यता: Educational qualification
पद का नाम
योग्यता
ग्राम पंचायत सचिव
12वीं पास + डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा
नोट: रोजगार सहायक अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें? CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 how to apply?
CG ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जिलावार संचालित की जाएगी। कई जिलों में आवेदन ऑनलाइन और कई जिलों में ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा सकते हैं।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
आवश्यक दस्तावेज
विवरण
आधार कार्ड
अनिवार्य
पासपोर्ट साइज फोटो
रंगीन फोटो
मोबाइल नंबर एवं ईमेल
सक्रिय होना चाहिए
10वीं एवं 12वीं अंकसूची
शैक्षणिक प्रमाण
जाति प्रमाण पत्र
आरक्षित वर्ग हेतु
निवास प्रमाण पत्र
सभी अभ्यर्थियों हेतु
कंप्यूटर प्रमाण पत्र
1 वर्षीय डिप्लोमा
अनुभव प्रमाण पत्र
रोजगार सहायक हेतु
चयन प्रक्रिया
CG ग्राम पंचायत सचिव भर्ती में चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
चयन मानदंड
अंक / अधिभार
12वीं के अंकों का अधिभार
50%
स्नातक योग्यता
05 अंक
स्नातकोत्तर योग्यता
05 अंक
कंप्यूटर कौशल परीक्षा
25% अधिभार
रोजगार सहायक अनुभव
प्रति वर्ष 03 अंक (अधिकतम 15 अंक)
महत्वपूर्ण बातें
ग्राम पंचायत सचिव भर्ती स्थाई सरकारी नौकरी होगी।
भर्ती प्रक्रिया सभी जिलों में अलग-अलग समय पर शुरू की जाएगी।
विभाग ने नई शैक्षणिक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से लागू कर दी है।
आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही एवं अपडेटेड रखें।
जिलावार भर्ती सूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।