Naxal Camp Destroyed: धमतरी में नक्सल मोर्चे पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बड़ेगोबरा की पहाड़ियों में नक्सली कैंप ध्वस्त

Naxal Camp Destroyed: नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैनपुर के बड़ेगोबरा जंगल और पहाड़ी इलाकों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धमतरी और गरियाबंद पुलिस के साथ सीआरपीएफ और कोबरा कमांडो टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और ₹16.5 लाख की नकदी बरामद की गई है।

नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर की अंधाधुंध फायरिंग

Naxal Camp Destroyed: सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही संयुक्त पुलिस टीम बड़ेगोबरा की पहाड़ियों में पहुंची, वहां घात लगाकर बैठे सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गए।

मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

सर्च के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से निम्न वस्तुएं बरामद कीं:

  • ₹16,50,000 नगद राशि
  • DELL कंपनी का लैपटॉप और चार्जर
  • 2 मोबाइल फोन (सैमसंग)
  • किंडल डिवाइस, पैनासोनिक रेडियो
  • देशी बीजीएल (बड़ा) – 4 नग, सुरका सेल – 4 नग
  • हैंड ग्रेनेड – 1 नग, सुरका कारतूस (देशी) – 7 नग
  • इंसास और SLR राइफल की मैगजीन
  • 5.56 mm के 15 राउंड और 7.62 mm के 16 राउंड
  • जिलेटिन रॉड – 15 नग, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर – 50 नग
  • टिफिन बम – 1 नग, सोल्डरिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक वायर

इसके अलावा नक्सली यूनिफॉर्म, बेल्ट, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री भी जब्त की गई।

कानूनी प्रक्रिया जारी, मैनपुर थाने में दर्ज हुई FIR

Dhamtari Naxal Encounter: पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन को लेकर थाना मैनपुर में विधिवत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और फरार नक्सलियों की तलाश जारी है।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता

Police-Naxal Crossfire: यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की नक्सलियों के खिलाफ रणनीतिक बढ़त को दर्शाती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इससे नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई और आर्थिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। स्थानीय प्रशासन ने भी इसे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में अहम कदम बताया है।

नक्सल प्रभाव को कमजोर करने की दिशा में अहम प्रगति

Naxal Funding Disrupted: इस संयुक्त अभियान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षाबल किसी भी सूरत में नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। बड़ेगोबरा की कार्रवाई से नक्सलियों के हौसले पस्त हुए हैं और आने वाले समय में और भी सघन अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Also Read: ADEO भर्ती परीक्षा होगी रद्द? 21 सवालों में गड़बड़ी से नाराज़ अभ्यर्थी, व्यापमं की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button