रायपुर हिट एंड रन: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के चक्कर में कार सवार ने ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर: Raipur Hit And Run: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात वीआईपी रोड पर एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना हुई। पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान, तेज रफ्तार कार सवार ड्राइवर ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और बैरिकेड तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल को जोरदार टक्कर मार दी।

  • गंभीर चोटें: हादसे में आरक्षक हेम कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार उन्हें कुछ दूरी तक घसीटती ले गई, जिससे उनकी एक टांग टूट गई है और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • आरोपी हिरासत में: टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Also Read: खेत में जंगली सूअर के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आने से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button