CGBSE, Board 10th, 12th Result 2025 Topper List: 10वीं में इशिका और 12वीं में अखिले सेन ने किया टाॅप, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट

रायपुर। CGBSEth, Board 10th, 12th Result 2025 Topper List: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज, 7 मई 2025 को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष भी बेटियों ने बाजी मारी है और टॉपर्स लिस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं में इशिका और नमन संयुक्त रूप से राज्य भर में टाॅप किया है. वहीं 12वीं में अखिल सेन टाॅपर बनें हैं
10वीं में 76.53% रहा पास प्रतिशत
इस वर्ष कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 76.53% दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष 2024 में दर्ज किए गए 75.61% से बेहतर है। छात्र और अभिभावक दोनों इस परिणाम से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025: CGBSE 10th Result 2025 Topper List
छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में 76% स्टूडेंट्स पास: कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप, 3 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
रैंक | छात्र/छात्रा का नाम | अंक (600 में से) | प्रतिशत | शहर |
---|---|---|---|---|
1 | इशिका बाला, नमन कुमार खुटिया | 595 | 99.17% | कांकेर, जशपुर |
2 | लिव्यांश देवांगन | 594 | 99.00% | बलौदाबाजार |
3 | रिया केवट, हे मलता पटेल | 593 | 98.83% | बलौदा, रायगढ़ |
4 | अविनाश कुमार साहू, जयंत जायसवाल | 592 | 98.67% | बेमेतरा, कबीरधाम |
5 | कालिंदी पटेल, मेघा चंद्रा | 591 | 98.50% | सक्ती |
6 | कंचन बाला गेंद्रे, सौरभ | 590 | 98.33% | बलौदाबाजार, धमतरी |
7 | भावना साहू, सिया साहू | 589 | 98.17% | बालोद, बेमेतरा |
8 | योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल | 588 | 98.00% | बालोद, बलौदाबाजार |
9 | ध्रुव साहू, समीर साहू | 587 | 97.83% | बालोद, धमतरी |
10 | भूमिका साहू, हिरमानी वर्मा | 586 | 97.67% | बालोद, बेमेतरा |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025: CGBSE 12th Result 2025 Topper List
CG बोर्ड..12वीं का 81.87% रहा रिजल्ट: 98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, टॉप-10 में 19 छात्र
रैंक | नाम | प्रतिशत | स्थान |
---|---|---|---|
1 | अखिल सेन | 98.20% | कांकेर |
2 | श्रुति मंगतानी | 97.40% | मनेंद्रगढ़ |
3 | वैशाली साहू | 97.20% | बेमेतरा |
4 | हिमेश यादव | 97.00% | बलौदाबाजार |
4 | लुभी साहू | 97.00% | बलौदाबाजार |
5 | निशा एक्का | 96.80% | जशपुर |
6 | पल्लवी वर्मा | 96.60% | रायपुर |
6 | कृतिका यादव | 96.60% | रायगढ़ |
7 | धनेश्वरी यादव | 96.40% | रायपुर |
7 | रुचिका साहू | 96.40% | रायपुर |
8 | तरंग अग्रवाल | 96.20% | रायगढ़ |
8 | सौम्या अग्रवाल | 96.20% | सक्ती |
9 | कृति यादव | 96.00% | रायपुर |
9 | कृष्ण कुमार पंजवानी | 96.00% | रायपुर |
9 | रुचि कल्याणी | 96.00% | रायपुर |
9 | खुशी देवांगन | 96.00% | जांजगीर |
10 | ग्रेसी साहू | 95.80% | बालोद |
10 | ऋतु साहू | 95.80% | बेमेतरा |
10 | भूमिका देवांगन | 95.80% | रायपुर |
ऐसे चेक करें CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025
छात्र निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर के अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:
- CGBSE की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन में ‘परीक्षा परिणाम 2025’ पर क्लिक करें।
- ‘High School Exam Result 2025’ या ‘Higher Secondary Exam Result 2025’ लिंक चुनें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें, और स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 के सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं! जो छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, वे पूरक परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिसकी सूचना बोर्ड जल्द ही देगा।