
Wine Shop Closed in CG: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल मैनपाट में 7 जुलाई से 9 जुलाई तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरगुजा जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह रोक रहेगी।

BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
Mainpat News: मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से शुरू हो गया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। शिविर का समापन 9 जुलाई को होगा।

शराबबंदी से व्यापारियों और पर्यटकों को हो सकती है असुविधा
CG Wine Shop Closed: तीन दिन की इस शराबबंदी से स्थानीय व्यापारियों और मैनपाट घूमने आए पर्यटकों को कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है।




