छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव एग्जिट पोल: जानिए 10 नगर निगमों का सबसे सटीक अनुमान, भाजपा या कांग्रेस किसके पक्ष में रुझान?

Nagriya Nikay Chunav Exit Poll 2025: छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनाव में मतदान संपन्न हो चुका है और अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। मतदान के बाद निकाय वार रुझान आने शुरू हो गए हैं, जो यह संकेत दे रहे हैं कि भाजपा की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है। कुछ नगर निगमों में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन कुल मिलाकर जनादेश भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों का एग्जिट पोल और कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर जीत सकती है:

1. जगदलपुर नगर निगम

जगदलपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का है। हालांकि, भाजपा के अंदरघात की आशंका और कांग्रेस के पक्ष में बस्ती से मिले एकतरफा वोटों की वजह से मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। 48 वार्डों में भाजपा को 24 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 20 सीटें मिल सकती हैं।

2. चिरमिरी नगर निगम

चिरमिरी नगर निगम में भाजपा की स्थिति मजबूत है। भाजपा के प्रत्याशी राम नरेश राय की जीत का अनुमान है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल को बागियों के कारण नुकसान होने की संभावना है। भाजपा को 20 से 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं।

3. अंबिकापुर नगर निगम

अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने अच्छे मतों से जीत हासिल की है। कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हार का सामना करना पड़ा है। 48 वार्डों में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं।

4. रायगढ़ नगर निगम

रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान एकतरफा जीत रहे हैं। कांग्रेस को 15 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 25 से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

5. कोरबा नगर निगम

कोरबा नगर निगम में भी भाजपा की स्थिति मजबूत है। भाजपा प्रत्याशी संजू राजपूत की जीत का अनुमान है, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी उषा तिवारी को त्रिकोणीय संघर्ष में नुकसान हो सकता है। भाजपा को अधिकांश वार्डों में जीत मिल रही है।

6. बिलासपुर नगर निगम

बिलासपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला था, लेकिन मतदान के बाद के रुझान भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी की जीत की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 22 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 45 सीटें मिल सकती हैं।

7. दुर्ग नगर निगम

दुर्ग नगर निगम में भी भाजपा की जीत का अनुमान है। भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार के चुनाव जीतने की संभावना है। कांग्रेस के भीतरघात की वजह से उन्हें नुकसान हो सकता है। भाजपा को 35 से अधिक सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 20 सीटें मिल सकती हैं।

8. रायपुर नगर निगम

रायपुर नगर निगम में मुकाबला दिलचस्प है। हालांकि, भाजपा की स्थिति बेहतर दिखाई दे रही है। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे की जीत की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 30 से 32 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 से 35 सीटें मिल सकती हैं।

9. धमतरी नगर निगम

धमतरी नगर निगम में भाजपा का पलड़ा भारी है। कांग्रेस के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रामू जगदीश रोहरा को वॉक ओवर मिल गया था।

10. राजनांदगांव नगर निगम

राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा की स्थिति मजबूत है। भाजपा के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव को यहां से बड़े अंतर से जीत मिल रही है। कांग्रेस को पिछले कार्यकाल की वजह से नुकसान हो सकता है। कांग्रेस को 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 20 सीटें मिल सकती हैं।

इस बार के निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस ने कुछ नगर निगमों में संघर्ष किया, लेकिन पार्टी को भीतरघात और गुटबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा की मेहनत और चुनावी रणनीति ने उसे अधिकांश नगर निगमों में बढ़त दिलाई है।

Also Read: तीन शिक्षक सस्पेंड: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button