CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें ईडी की छापेमारी में 4 करोड़ कैश और लग्जरी कार जब्त, गणेश विसर्जन में मासूम की मौत से मचा हंगामा, सीएम विष्णुदेव साय ने घायलों से मुलाकात कर 10 लाख की मदद की घोषणा, एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की शुरुआत, री-एजेंट स्कैम में पोर्श और मर्सिडीज जब्त, अबूझमाड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली ढेर, रायपुर में फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ाया, महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर लगाया शोषण का आरोप, जांजगीर में व्यापारी से 7 लाख की लूट और सरकार ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की निशुल्क NEET-JEE कोचिंग समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 28 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। तीन सितंबर को प्रदेशभर में 28 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए ईडी ने करीब 4 करोड़ रुपए नगद, 10 किलो चांदी के जेवर, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड (बीज निगम) से जुड़े कारोबारियों, ठेकेदारों और बिचौलियों के यहां की गई। जांच एजेंसी का कहना है कि जब्त सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा और आगे कई बड़े खुलासे संभव हैं।

गणेश विसर्जन में हादसा, DJ पर नाचते हुए 15 वर्षीय बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Ganesh Visarjan Tragedy: गणेश विसर्जन के दौरान जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे की धुन पर नाच रहे 15 साल के प्रवीण गुप्ता अचानक गिर पड़े और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल राजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि बच्चे को ले जाने के करीब 20 मिनट बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल का घेराव कर दोषी डॉक्टर को हटाने की मांग की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS रायपुर में भर्ती विशंभर यादव से की मुलाकात, 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि घोषित

CM Sai Visits AIIMS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के विशंभर यादव और नीलू गुप्ता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दोनों हाल ही में सड़क हादसे में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए और दोनों पीड़ितों के इलाज हेतु 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने विशंभर यादव की पत्नी से भी बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी मौजूद थे।

री-एजेंट स्कैम, ईडी ने जब्त की पोर्श केयेन और मर्सिडीज-बेंज

Reagent Scam: री-एजेंट प्रोक्योरमेंट स्कैम की जांच में ईडी ने दुर्ग से मोक्ष कॉर्पोरेशन की दो लक्जरी कारें – पोर्श केयेन कूप और मर्सिडीज-बेंज जब्त की हैं। फर्म के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके पिता शांतिलाल चोपड़ा पहले से ही जेल में हैं। यह घोटाला मेडिकल उपकरणों और री-एजेंट की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिससे राज्य सरकार को करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अबूझमाड़ में मुठभेड़ 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

Abujhmad Naxal Encounter: अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 8 लाख की इनामी महिला नक्सली सोढ़ी विमला मारी गई, जो प्लाटून नंबर 16 की पीपीसी सचिव थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 303 रायफल, बम लॉन्चर, कारतूस, रेडियो और अन्य सामान बरामद किए हैं।

रायपुर में फर्जी पुलिसकर्मी का भंडाफोड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का खुलासा

Fake Policeman Arrested: राजधानी रायपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने आशीष घोष नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर पिछले 10 साल से अफसरों और थानेदारों की पोस्टिंग-ट्रांसफर का खेल चला रहा था। आरोपी अधिकारियों का एजेंट बनकर वसूली करता था और केस सेटलमेंट तक में दखल देता था।

महिला आरक्षक से दुष्कर्म मामला, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Woman Constable Rape Case: डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर महिला आरक्षक ने 8 साल तक शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने और जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी आरोपी अब तक फरार है। पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने पुलिस और सरकार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीजी और आईजी से शिकायत की जाएगी।

जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज लूट, व्यापारी से कट्टा तानकर लूटे 7 लाख

Businessman Robbed: नैला में खाद व्यापारी अरुण अग्रवाल से दिनदहाड़े 7 लाख रुपये से अधिक की लूट हुई। बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गिराकर कट्टा तान दिया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का शुभारंभ, चिकित्सा सुविधाओं में नया आयाम

AIIMS Raipur Robotic Surgery: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स रायपुर में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं इस मशीन पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर शुभारंभ को ऐतिहासिक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी बेहतर और अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध कराएगी। साथ ही दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए निवास सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।

छत्तीसगढ़ छात्रों के लिए खुशखबरी छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की निशुल्क NEET और JEE कोचिंग

Free NEET-JEE Coaching: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले में 11वीं और 12वीं के 684 मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क नीट और जेईई की कोचिंग शुरू की गई है। यह प्रशिक्षण दो वर्ष तक चलेगा और इसके लिए प्रशासन ने प्रतिष्ठित संस्थान ‘फिजिक्स वाला’ और ‘भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट’ से करार किया है। कोचिंग हर शनिवार और रविवार को होगी तथा छात्रों को अध्ययन सामग्री भी निःशुल्क दी जाएगी।

Also Read: छत्तीसगढ़ में तीसरी क्लास की छात्रा को शिक्षक ने दी ऐसी सजा की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button