CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, बढ़ी उमस; इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून

रायपुर। CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। अगस्त की शुरुआत के साथ ही तेज बारिश का सिलसिला थम गया है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नतीजा ये हुआ कि उमस भरी गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। शहरों में लोग एक बार फिर से कूलर और एसी का सहारा लेने लगे हैं। हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ जगहों पर बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

Weather News: राजधानी रायपुर की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन में यह 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मानसून ब्रेक: क्यों थमी बारिश?

CG IMD Alert: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून की द्रोणिका रेखा (Monsoon Trough Line) का पूर्वी छोर अब अरुणाचल प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। इसे ही ‘मानसून ब्रेक’ कहा जाता है। इस स्थिति में प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम हो जाती है। हालांकि, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

तापमान और बारिश का हाल

Today Weather Update: पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, बिलासपुर और राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

7 अगस्त से बदलेगा मौसम का मिजाज

CG Today Weather News: मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अगस्त से प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव होगा। इस दौरान प्रदेशभर में वर्षा और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यानि जो लोग उमस से परेशान हैं, उन्हें जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट:

  • Yellow Alert: जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर: यहां अगले तीन घंटों में गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

येलो अलर्ट:

  • Yellow Alert: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया समेत कई जिलों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बादल गरजने की संभावना है।

लोगों का कहना है कि लगातार बारिश बंद होने से उमस बुरी तरह परेशान कर रही है। दिन में पसीने और रात को गर्मी ने नींद भी हराम कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 7 अगस्त के बाद मौसम फिर से मेहरबान होगा।

Also Read: CG New Education Minister: क्या शिक्षामंत्री के रूप में किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका? जाने क्या कहा CM Vishnu Deo Sai ने…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button