CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिर लौटा मानसून, अगले 2 दिन इन जिलों में भारी बारिश के आसार

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के साथ एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश के आसार

राज्य के अधिकांश जिलों, विशेषकर रायपुर, दुर्ग, बलरामपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और सरगुजा संभाग में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज बारिश:

Weather News: बीते 24 घंटों में सूरजपुर और बलरामपुर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। लटोरी – 80 मिमी, चांदो – 70 मिमी, कुनकुरी – 60 मिमी,बलरामपुर, कोटाडोल, सामरी, मालखरौदा, नवाड़ – 50 मिमी तक, अंबिकापुर, जैजैपुर, बसना, सरायपाली, डभरा, बेमेतरा, खरोरा – 20 से 40 मिमी

मौसम विभाग की चेतावनी: अगले 24 घंटे भारी, बिजली गिरने का भी खतरा

CG Meteorological Department: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रायपुर में हल्की बारिश के आसार

Today Raipur Weather: राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिन में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और निचले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Also Read: Tomar Brothers Case Update: हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स पर पुलिस का शिकंजा, रोहित तोमर की पत्नी गिरफ्तार; 3 लाख उधार देकर मांगे 10 लाख

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button