Women T20 Asia Cup 2026: छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे कमान

Women T20 Asia Cup 2026: छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पहले भी राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर चुके हैं राजेश दवे

Asia Cup 2026: राजेश दवे के पास क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। यह पहली बार नहीं है जब वे राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इसी पिछले अनुभव को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने एक बार फिर उन्हें एशिया कप जैसे बड़े मंच के लिए यह जिम्मेदारी दी है।

अरब अमीरात में शुरू होगा एशिया कप

CG Sports News: महिला टी20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग से होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला 5 सितंबर को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इसके बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

प्रेमियों में खुशी की लहर

राजेश दवे की इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके संगठनात्मक कौशल और मार्गदर्शन से भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

Also Read: Shashank Singh Left CG Team: ‘छत्तीसगढ़ के लिए ही खेलना चाहता था पर गाली नहीं सुन सकता’: IPL स्टार शशांक सिंह का झलका दर्द, छोड़ा अपना राज्य, जानिए शशांक के आरोपों पर क्रिकेट संघ का पलटवार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button