रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान नहीं भर पाई इंडिगो फ्लाइट्स, यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

रायपुर: राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स में देरी और रद्द होने की वजह से यात्रियों का हंगामा जारी है। गुरुवार दोपहर को उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स देर शाम तक भी टेकऑफ नहीं कर पाईं। इंडिगो की फ्लाइट से नागपुर, इंदौर-गोवा, बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री अब तक एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं और अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

क्रू मेंबर की कमी से 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द

इंडिगो एयरलाइंस में क्रू मेंबर की कमी के कारण देशभर में उनकी कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आज 4 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस की 150 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है। बता दें, इंडिगो रोजाना 22 हजार से ज्यादा विमानों को ऑपरेट करता है। इस संकट ने यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ा दी है।

रायपुर से गोवा, इंदौर, कोलकाता जाने वाले फंसे

रायपुर से इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर, हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद और पुणे-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। वहीं, कोलकाता-रायपुर फ्लाइट आज पूरी तरह रद्द हो गई है। इससे पहले 3 दिसंबर को भी रायपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट लेट हो गई थी। लगातार दूसरे दिन यात्रियों को इस अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

इंडिगो ने मांगी माफी, स्टेटस चेक करने की अपील

इस परेशानी के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी है। इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने के बाद ही एयरपोर्ट आएं। एयरपोर्ट पर हंगामे के बीच यात्री एयरलाइंस से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।

Also Read: गौवंश के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button