कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पदयात्रा पर अजय चंद्राकर का तंज, बोले– “कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं, जनता को गुमराह करने के लिए सड़क पर उतर रही”

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर गरमा गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस 16 से 18 सितंबर तक रायगढ़ से भिलाई तक ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चलाने जा रही है। इस पदयात्रा के जरिए कांग्रेस भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलने की तैयारी में है जिसे लेकर भाजपा के फायरब्रांड विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया है।

MLA Ajay Chandrakar Statement: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है “S.I.R के बारे में सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट फैसला है, लेकिन कांग्रेस लगातार हार से बौखलाई हुई है और अब जनता को गुमराह करने के लिए सड़क पर उतर रही है।

“पायलट का प्लेन बीजेपी में लैंड होते-होते रह गया”

चंद्राकर ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा– “पायलट साहब का प्लेन बीजेपी में लैंड होते-होते रह गया है। कांग्रेस केवल अखबारों में दिखती है, जमीन पर नहीं।”

“कांग्रेस ने राजनीति की भाषा का स्तर गिराया”

Vote Chori: कांग्रेस के नारे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पर चंद्राकर ने कहा कि राजनीति में भाषा का स्तर गिराने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है और अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा देती है।
उन्होंने कहा– “कांग्रेस वोट चोरी और घुसपैठियों के बहुमत पर टिकी है। लेकिन अवैध घुसपैठियों को छोड़ा नहीं जाएगा, खदेड़ा जाएगा।”

चैतन्य बघेल पर ईडी की कार्रवाई का जिक्र

कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पेश किए गए 7000 पन्नों के चालान पर भी चंद्राकर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा– “भूपेश बघेल कहते हैं कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा है, तो देखते हैं आगे क्या होता है। कांग्रेस हर बार एजेंसियों को दोष देकर खुद को पाक-साफ बताने की कोशिश करती है।”

10 अपराधों की पड़ताल कांग्रेस ने कभी नहीं की

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष के सवालों पर अजय चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा “10 बड़े अपराध ऐसे हैं जिनकी आज तक कांग्रेस ने पड़ताल नहीं की। यह देखने और समझने की चीज है कि कांग्रेस अपराध पर क्यों चुप्पी साध लेती है।”

NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया

विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में ऐसे 10 बड़े अपराध हैं जिनकी पड़ताल कांग्रेस ने आज तक नहीं की। यह सवाल उठाना जरूरी है कि कांग्रेस अपराध पर क्यों चुप्पी साध लेती है।

वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इस विषय पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। “कुछ मांगें मानी जा चुकी हैं और कुछ पर चर्चा चल रही है। कर्मचारियों को भी समझना चाहिए कि राज्य सरकार केंद्र के विषय में सीधे फैसला नहीं कर सकती।”

कुल मिलाकर, कांग्रेस की पदयात्रा से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जहां कांग्रेस इस अभियान से भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं से लेकर अपराध और घुसपैठियों तक कई मुद्दों पर घेर रहे हैं।

Also Read: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रूपए की राशि, जानिए क्या है राहवीर योजना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button