CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, उमस से मिलेगी राहत, कल से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर। CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार थमी हुई है, जिससे प्रदेशभर में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राजधानी रायपुर में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया। लेकिन अब मौसम विभाग की मानें तो लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है।

कल से पूरे छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

Weather News: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार से प्रदेशभर में आसमान मेघाच्छादित रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं और आंधी-तूफान की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

कहां-कहां बरसे बादल, कितनी हुई बारिश?

CG IMD Alert: पिछले 24 घंटों के भीतर रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई है।

बारिश का ब्यौरा कुछ इस प्रकार है:

  • कुसमी और बलरामपुर: 11 सेमी
  • चांदो: 5 सेमी
  • चलगली, पौड़ी उपरोड़ा, दौरा कोचली, अंबिकापुर: 4 सेमी
  • रामानुजगंज, सामरी, रघुनाथनगर, रामचंद्रपुर, भैयाथान, वाड्रफनगर: 3 सेमी
  • कापू, बेलगहना, जनकपुर, भरतपुर, प्रतापपुर, बिहारपुर, चांपा, नया बाराद्वार, लखनपुर, कोटाडोल, लुंड्रा, कुनकुरी: 2 सेमी
  • प्रेमनगर, राजपुर, शंकरगढ़, पसान, मनोरा, उदयपुर, जांजगीर, दरिमा, सन्ना, मगरलोड, बेलतरा, नानगुर, सरिया, केल्हारी, भैसमा: 1 सेमी

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में भी आज बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। तापमान की बात करें तो पारा 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे उमस थोड़ी कम हो सकती है।

मौसम के पीछे क्या है वजह?

Today Raipur Weather Update: सिनॉप्टिक सिस्टम के मुताबिक, मानसून द्रोणिका इस वक्त अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। साथ ही एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-पूर्व बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है, जो बारिश के लिए अनुकूल परिस्थिति बना रही है।

किसान कर रहे बारिश का इंतजार

अगर आप किसान हैं या फिर बारिश का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार रहिए। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि गरज-चमक और आंधी का भी खतरा है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Also Read: Half Bill Electricity Scheme 2025: छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव: अब 400 नही केवल 100 यूनिट तक मिलेगा लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button