UGC Notice: देशभर की 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को UGC का नोटिस, छत्तीसगढ़ की 3 यूनिवर्सिटी भी लिस्ट में शामिल

UGC Notice: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने देशभर की 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटियों को नोटिस जारी किया है। इनमें से छत्तीसगढ़ की भी तीन यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

क्यों भेजा गया नोटिस?

Chhattisgarh Private Universitie: जून 2024 से लागू ‘सेल्फ पब्लिक डिस्क्लोजर’ (Self Public Disclosure) दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण ये नोटिस भेजा गया है। यूजीसी के अनुसार, इन नियमों के तहत सभी निजी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर संस्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करानी थी — जैसे:

  • विश्वविद्यालय का मुख्यालय
  • मान्यता से संबंधित जानकारी
  • वेबसाइट और ईमेल आईडी
  • कुलपति और अन्य अधिकारियों की जानकारी
  • स्थापना वर्ष
  • कॉलेजों की संख्या
  • संचालित कोर्स
  • छात्र-छात्राओं की संख्या (UG और PG)
  • सामाजिक वर्ग के अनुसार छात्रों का विवरण
  • परीक्षा संचालन की स्थिति

Private Universities Notice: यह सभी जानकारी बिना किसी लॉगिन या रजिस्ट्रेशन के आम लोगों के लिए सुलभ होनी चाहिए थी।

छत्तीसगढ़ की किन यूनिवर्सिटियों को मिला नोटिस?

यूजीसी की सूची में छत्तीसगढ़ की तीन यूनिवर्सिटियां शामिल हैं:

  1. आंजनेय यूनिवर्सिटी, रायपुर
  2. देव संस्कृति विश्वविद्यालय, दुर्ग
  3. महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर

UGC ने मांगी विस्तृत जानकारी

Non-compliant Universities India: यूजीसी ने इन विश्वविद्यालयों से जवाब तलब करते हुए विस्तृत जानकारी एक निर्धारित फॉर्मेट में मांगी है। यदि संस्थान निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की सख्त कार्रवाई भी हो सकती है। UGC का यह कदम देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों के लिए विश्वविद्यालयों की जानकारी तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना अब अनिवार्य हो गया है।

Also Read: DA Hike: इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: मोदी सरकार का दशहरा गिफ्ट, 3% महंगाई भत्ता बढ़ा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button