CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026: CG व्यापम स्वास्थ्य विभाग में ओ.टी. टेक्नीशियन विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026: संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ओ.टी. टेक्नीशियन (Operation Theatre Technician) के 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026

विवरणजानकारी
विभाग का नामसंचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़
परीक्षा एजेंसीCG व्यापम
पद का नामओ.टी. टेक्नीशियन
कुल पद15
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी श्रेणीछत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
कार्यस्थलछत्तीसगढ़
पात्रताछत्तीसगढ़ निवासी
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

OT Technician Bharti Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ10 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026
त्रुटि सुधार अवधि04 जुलाई से 06 जुलाई 2026
प्रवेश पत्र जारी24 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा30 अगस्त 2026

OT Technician Bharti Vacancy Details: पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
ओ.टी. टेक्नीशियन15
कुल पद15

OT Technician Bharti Age Limit: आयु सीमा

ओ.टी. टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वर्गआयु में छूट
OBC3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष

OT Technician Bharti Salary Details: वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को राज्य शासन के नियमानुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

पद का नाममासिक वेतन
ओ.टी. टेक्नीशियन₹44,900/-

OT Technician Bharti Application Fee: आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग₹350/-
OBC₹250/-
SC/ST₹200/-

नोट: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क नियमानुसार वापस किया जाएगा।

OT Technician Bharti Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

ओ.टी. टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा ओ.टी. टेक्नीशियन या एनेस्थीसिया टेक्नीशियन में डिप्लोमा अथवा डिग्री तथा छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन अनिवार्य है।

पद का नामआवश्यक योग्यता
ओ.टी. टेक्नीशियन12वीं (PCB) + OT Technician/Anaesthesia Technician डिप्लोमा या डिग्री + CG Paramedical Council Registration

OT Technician Bharti Online Application Process: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • व्यापम पोर्टल पर लॉगिन या नया पंजीयन करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र की अंतिम जांच कर सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

OT Technician Bharti Required Documents: आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • व्यापम प्रोफाइल आईडी एवं पासवर्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • OT Technician / Anaesthesia Technician डिप्लोमा या डिग्री प्रमाण पत्र
  • छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र

OT Technician Bharti Selection Process: चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन CG व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (100 अंक)
  • मेरिट सूची का निर्माण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची

OT Technician Bharti Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

विवरणजानकारी
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्नों की संख्या100
कुल अंक100
समय अवधि2 घंटे
प्रश्न भाषाहिंदी एवं अंग्रेजी
नकारात्मक अंकन1/4 अंक

OT Technician Bharti Written Exam Syllabus: लिखित परीक्षा की मुख्य जानकारी

परीक्षा में ओ.टी. टेक्नीशियन एवं एनेस्थीसिया टेक्नीशियन से संबंधित तकनीकी विषयों के साथ सामान्य ज्ञान एवं संबंधित पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

विवरणलिंक
ओ.टी. टेक्नीशियन भर्ती सिलेबसयहाँ क्लिक करें

OT Technician Bharti Important Points: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 है।
  • त्रुटि सुधार का अवसर 04 से 06 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
  • परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • प्रवेश पत्र 24 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे।
  • परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को शुल्क वापसी का लाभ मिलेगा।

OT Technician Recruitment Important Link: महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
विभागीय सूचनायहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
भर्ती नियम एवं शर्तयहाँ देखें
ओ.टी. टेक्नीशियन भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें
दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button