धमतरी जिले में शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद गले में मारा तीर, मीडिया के सामने पति ने कबूला अपराध, जानें पूरा मामला

Dhamtari News 2026: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाहनापथरा कोटाभर्रीडीह में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की सूचना पर केरेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

रात में सूचना मिलने पर पहुंचा प्रार्थी

CG Crime News Today: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटाभर्रीडीह निवासी 58 वर्षीय प्रार्थी सत्यवान ध्रुव ने बताया कि 25 नवंबर 2026 की रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर वे भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे। उसी समय ग्राम बाहनापथरा निवासी राजकुमार कमार उनके घर पहुंचे और आवाज देकर उन्हें उठाया।

घटना स्थल की तस्वीर

परछी में घायल मिली पत्नी और मर्ग कायम

Dhamtari Police Investigation: राजकुमार कमार ने बताया कि वह शाम करीब 7 बजे स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गए थे और रात करीब 8 बजे घर लौटने पर उन्होंने अपनी 34 वर्षीय पत्नी सत्याबाई कमार को घायल अवस्था में देखा, जिनके माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा पर चोट के निशान थे तथा कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सत्यवान ध्रुव घर पहुंचे जहां कंबल से ढका शव मिला और चोट के निशान दिखने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सत्यवान ध्रुव व ग्राम कोटवार हीरासिंह नेताम की मौजूदगी में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पति ने मीडिया के सामने बताई विवाद की बात

मीडिया से बातचीत करते हुए पति राजकुमार कमार ने बताया कि उसका सत्या के साथ प्रेम विवाह हुआ था और 25 नवंबर की शाम दोनों ने शराब पी थी। उसने कहा कि रात 7 से 8 बजे के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान पहले पाइप से मारा गया और फिर तीर से गले में वार कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं इसकी सूचना सरपंच को दी गई थी।

शव का पंचनामा और धारदार हथियार से चोट की बात

प्रार्थी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद केरेगांव पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बारीकी से मुआयना किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी में महिला के शरीर पर चोटों के साथ धारदार हथियार से चोट लगने के निशान मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे पुलिस सभी पहलुओं को जोड़कर पड़ताल कर रही है।

ASP ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि गुरुवार को केरेगांव पुलिस को बाहनापथरा गांव में 1 महिला के संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। एएसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: ग्राम सेन्हाभाठा में युवती से बदसलूकी कर अपहरण की कोशिश, पुष्पेन्द्र यादव गिरफ्तार और मुख्य आरोपी मोहन साहू फरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button