CG Nikay Chunav 2026: छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल की उल्टी गिनती, इस दिन से को लागू हो सकती है आचार संहिता, फाइनल मतदाता सूची के बाद गरमाएगा सियासी पारा…जानें कब होगा जारी

CG Nikay Chunav 2026: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें राज्य निर्वाचन आयोग की औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं। संभावना जताई जा रही है कि 2 या 3 दिसंबर 2026 को राज्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव की तारीखों का ऐलान कर आचार संहिता लागू करने के निर्देश जारी कर सकते हैं।

30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

CG 2026 Election Update: संभावित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। तय समय के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ने पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

चार नगर निगमों में दिखेगा कड़ा मुकाबला

CG Panchayat Elections 2026: इस चुनावी दौर में बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली समेत 4 नगर निगमों तथा अन्य नगरीय निकायों के मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव की आहट के साथ ही संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है और राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण, चेहरों के चयन तथा वार्ड स्तर पर स्थानीय समीकरण बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

नगरीय निकायों के 417 पदों पर मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नगरीय निकायों में आम निर्वाचन और उपचुनाव मिलाकर कुल 417 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें 4 नगर निगमों में महापौर के 4, अध्यक्ष के 13 और पार्षद के 400 पद शामिल हैं, जबकि उपचुनाव के तहत अध्यक्ष के 1 और पार्षद के 6 पदों पर मतदान होगा।

त्रिस्तरीय पंचायतों के 814 पदों पर चुनाव

दूसरी ओर त्रिस्तरीय पंचायतों में कुल 814 पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन पदों में जनपद पंचायत सदस्य का 1, सरपंच के 92 और पंच के 721 पद शामिल हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनावी माहौल गरमाने लगा है।

देरी होने पर प्रशासक नियुक्ति की चर्चा

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बात की भी चर्चा चल रही है कि यदि चुनाव कार्यक्रम जारी होने में किसी कारणवश देरी होती है, तो कुछ नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने पड़ सकते हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में भी कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए थे, इसलिए दिसंबर का पहला सप्ताह बेहद अहम माना जा रहा है।

23 दिन की चुनावी रफ्तार का पुराना उदाहरण

चुनावी समय सीमा को लेकर वर्ष 2021 का उदाहरण भी चर्चा में है, जब नवंबर के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम घोषित होने के बाद 20 दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ था। उस समय अधिसूचना जारी होने से मतदान तक लगभग 23 दिन का समय मिला था और इसी आधार पर इस बार भी दिसंबर के अंत में वोटिंग होने के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि अंतिम स्थिति आयोग की घोषणा से स्पष्ट होगी।

बीरगांव निगम के 40 वार्डों में आचार संहिता

आदर्श आचार संहिता के दायरे को लेकर स्थिति यह है कि बीरगांव नगर निगम के 36.85 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में चुनाव होने पर आचार संहिता वहीं लागू रहेगी और इसका विस्तार अपने आप पूरे रायपुर जिले में नहीं होगा। वर्ष 2014 में गठित इस निगम में 40 वार्ड और 6 मूल राजस्व ग्राम शामिल हैं, जिनमें उरला, बोरझरा, अछोली, रावांभाठा, उरकुरा, बीरगांव और सरोरा के निगम क्षेत्र वाले हिस्से आचार संहिता के दायरे में आएंगे जबकि अन्य निकायों व पंचायतों में उनके कार्यक्रम के अनुरूप नियम प्रभावी होंगे।

Also Read: VIDEO: अजय चंद्राकर का देवेंद्र यादव पर तंज, कहा— ‘ना घर के रहे, ना घाट के’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button