CG Ministry Contract Recruitment: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में युवाओं की जगह काम संभालेंगे बुजुर्ग! व्यापमं में भर्ती अटकने पर संविदा भर्ती का फैसला, 145 पदों पर रखे जाएंगे रिटायर्ड कर्मचारी

CG Ministry Contract Recruitment: छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में कामकाम को सुचारू रूप से चलाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लिया है. मंत्रालय में कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3) के कर्मचारियों की भारी किल्लत को देखते हुए अब नई उम्र के युवाओं के बजाय सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी. विभाग ने तय किया है कि कनिष्ठ संवर्ग के खाली पड़े 145 पदों को संविदा नियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा. इस फैसले के बाद अब दफ्तरों में फाइलों का निपटारा 62 वर्ष से अधिक उम्र के अनुभवी बुजुर्ग करते नजर आएंगे.

व्यापमं में परीक्षा और परिणाम लंबित होने की वजह से सरकार ने निकाला बीच का रास्ता

CG Vyapam Exam Delay: मंत्रालय में नियमित स्टाफ की भर्ती की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापामं) को सौंपी गई थी. हालांकि जुलाई 2025 से नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया व्यापमं के स्तर पर लंबित पड़ी हुई है. कनिष्ठ सचिवालय सहायक के पद लंबे समय से खाली होने की वजह से प्रशासनिक कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ रहा था. इसी गतिरोध को दूर करने के लिए अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव विधि और सचिव जीएडी की उच्च स्तरीय बैठक में इस वैकल्पिक व्यवस्था को हरी झंडी दी गई.

भर्ती का मुख्य कारण

बिंदुविवरण
मूल समस्याव्यापमं में नियमित भर्ती प्रक्रिया का लंबे समय से अटकना
तात्कालिक जरूरतमंत्रालय के अलग-अलग विभागों में कामकाज का बढ़ता दबाव
समाधानछत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के तहत भर्ती

सचिवालयीन विभागों में कामकाज ठप होने की नौबत, सुचारू संचालन के लिए संविदा का सहारा

जीएडी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कनिष्ठ सचिवालय सहायक के सैकड़ों पद खाली होने की वजह से दैनिक प्रशासनिक गतिविधियों को संचालित करने में काफी कठिनाई आ रही थी. कई विभागों से लगातार नए कर्मचारियों की मांग की जा रही थी, लेकिन नियमित तौर पर तुरंत नए पदों को भरना तकनीकी रूप से संभव नहीं हो पा रहा था. प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह ठप होने से बचाने के लिए सरकार ने संविदा नियुक्ति या आउटसोर्सिंग के जरिए तत्काल मैनपावर जुटाने का यह अहम कदम उठाया है.

पद और भर्ती का प्रारूप

श्रेणीजानकारी
पद का नामकनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3)
कुल विज्ञापित पद145 (पदों की संख्या परिवर्तनीय है)
भर्ती का प्रकारपूर्णतः संविदा और अस्थाई नियुक्ति

आवेदन के लिए तय की गईं सख्त शर्तें, कंप्यूटर और टाइपिंग में महारत होना जरूरी

इस संविदा भर्ती के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ अनिवार्य मापदंड और योग्यताएं तय की हैं. आवेदन करने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के पास कंप्यूटर संचालन का व्यावहारिक ज्ञान होना बेहद जरूरी है ताकि वे आधुनिक डिजिटल सरकारी कामकाज को बिना किसी बाधा के संभाल सकें. इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर अपने प्रामाणिक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना होगा.

अनिवार्य शैक्षणिक व तकनीकी योग्यताएं

योग्यताविवरण
तकनीकी ज्ञानहिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में गति
डिजिटल दक्षताई-मेल, वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट का व्यावहारिक ज्ञान
कार्य प्रणालीऑनलाइन शासकीय प्रणालियों पर काम करने का अनुभ

70 साल से कम उम्र के बुजुर्ग ही कर सकेंगे अप्लाई, पिछले 3 साल का सर्विस रिकॉर्ड देखा जाएगा

संविदा पर दोबारा नौकरी पाने के लिए केवल वही कर्मचारी पात्र माने जाएंगे जिनका पिछला सेवा रिकॉर्ड बेदाग रहा है. जीएडी ने इसके लिए उम्र और कार्य मूल्यांकन की सीमाएं बहुत स्पष्ट रखी हैं ताकि सिर्फ सक्षम और कार्यकुशल बुजुर्गों को ही मंत्रालय की संवेदनशील फाइलों की जिम्मेदारी सौंपी जा सके. स्क्रूटनी के दौरान चरित्र और कार्य निष्ठा को प्राथमिकता दी जाएगी.

आयु सीमा और पात्रता नियम

मापदंडपात्रता की शर्तें
अधिकतम आयु सीमाआवेदक की उम्र 70 वर्ष से कम होनी चाहिए
पूर्व अनुभवकेंद्र, छत्तीसगढ़ राज्य या केंद्र शासित उपक्रम की नियमित सेवा से सेवानिवृत्त

गोपनीय प्रतिवेदन (CR) का मापदंड

वर्षअपेक्षित ग्रेडिंग
रिटायरमेंट से ठीक पहले के 3 सालगोपनीय प्रतिवेदन ‘बहुत अच्छा’ या उससे ऊपर होना अनिवार्य है

Also Read: CG Teacher Bharti New Update: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ बेरोजगारों को बड़ी सौगात, 15 जुलाई से पहले 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा एलान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button