Cockroach Janta Party Protest Update: ‘यह तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म बाकी है’, जानिए कॉकरोच जनता पार्टी की आगे का प्लान

Cockroach Janta Party Protest Update: नीट-यूजी परीक्षा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम के एक संगठन और उसके द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से जुड़ी खबरें लगातार वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर साझा की जा रही पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने जंतर-मंतर पर अपना धरना समाप्त कर दिया है। वायरल संदेशों में कहा गया है कि संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार ने केस वापस लेने का भी भरोसा दिया है। अब देखना यह है की कॉकरोच जनता पार्टी के आगे की क्या रणनीति होगी ।

देशभर में युवाओं से सीधी बातचीत करेगी पार्टी

सौरव दास के मुताबिक दिल्ली का यह आंदोलन केवल एक पड़ाव था। पार्टी का यह प्रयास यहीं समाप्त नहीं होने वाला है। सीजेपी अब देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर सीधे युवाओं से संवाद करेगी। इस दौरान उनकी समस्याओं को करीब से समझा जाएगा और उनके हितों को ध्यान में रखकर नीतियां तैयार की जाएंगी। इसके साथ ही शासन और प्रशासन से जवाबदेही मांगने का सिलसिला आगे भी जारी रखा जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दे उठाने की तैयारी

मुख्य प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह मुहिम किसी एक सवाल तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में युवाओं और देश के हित से जुड़े तमाम विषयों को राष्ट्रीय मंच पर उठाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न राज्यों में जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और जरूरत पड़ने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के बयानों से साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन का दायरा और अधिक व्यापक होने वाला है।

Also Read: धर्मेंद्र प्रधान का राजनीतिक सफर: ABVP के कार्यकर्ता से केंद्रीय शिक्षा मंत्री और फिर इस्तीफा तक की कहानी: Political journey of Dharmendra Pradhan

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button