CG Mahtari Vandana Yojana Advance Kist: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन से पहले मिल सकती है महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, जानें तारीख

Mahtari Vandana Yojana 31st Installment: छत्तीसगढ़ सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व से पहले प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल देने का फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की आगामी 31वीं किस्त तय समय से पहले जारी करने के निर्देश दे सकते हैं। इस निर्णय के बाद राज्य की लाखों पात्र महिलाओं के बैंक खातों में त्योहार से पहले ही 1000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

जानिए कब मिलेगी अगली किस्त

राखी से पहले प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपये का आर्थिक संबल देने के लिए सरकार तेजी से तैयारी कर सकती है। महतारी वंदन योजना की आगामी 31वीं किस्त एडवांस में 26 अगस्त तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। यदि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिला एवं बाल विकास विभाग को अंतिम मंजूरी देते हैं, तो इस बार तय समय से पहले ही 31वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू हुई योजना

Mahtari Vandana Yojana Update: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना लागू की थी। इस योजना के माध्यम से परिवार में महिलाओं की निर्णय क्षमता और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

योजना के लिए तय की गई पात्रता शर्तें

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ निश्चित शर्तें निर्धारित की गई हैं:

  • महिला छत्तीसगढ़ राज्य की मूल/स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले वर्ष की 1 जनवरी को महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • विवाहित महिलाओं के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना के लिए पूर्णतः पात्र हैं।

हर महीने 1000 रुपये का डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर

योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों को हर महीने 1000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। यदि कोई महिला शासन की किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा या पेंशन योजना के तहत 1000 रुपये से कम राशि प्राप्त कर रही है, तो शेष अंतर की राशि का भुगतान इस योजना के माध्यम से किया जाता है।

आधिकारिक पोर्टल से पेमेंट स्टेटस चेक करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति‘ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें।
  5. ऐसा करते ही आपके खाते की पूरी जानकारी और अब तक मिली किस्तों का विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Also Read: CG Medicinal Farming Scheme: फ्री पौधे, मुफ्त ट्रेनिंग और पक्की खरीदी, जड़ी-बूटी और औषधीय पौधों की खेती पर सरकार दे रही एडवांस में लाखों रुपए, जानिए इस खास योजना की पूरी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button