CG Assistant Grade 3 Bharti: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 भर्ती को मंजूरी, जानिए आपके जिले को मिले कितने पद

CG Govt Job Alert : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अवसर बढ़ाने और जिला स्तरीय प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शासन स्तर पर आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

Chhattisgarh Job News: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से शासकीय सेवाओं का अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के 100 नए पदों पर नियुक्ति होने से शासकीय दफ्तरों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। फाइलों और आवेदनों का निपटारा तेजी से हो सकेगा, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिलेगा।

वित्त विभाग से मिली मंजूरी

Chhattisgarh Recruitment 2026: वित्त विभाग की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद राजस्व विभाग ने सभी 100 पदों का जिलावार आवंटन भी पूरा कर लिया है। नए और पुराने जिलों की प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पदों की संख्या तय की गई है। इस बंटवारे के तहत सबसे ज्यादा 8 पद गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मुंगेली और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के लिए 7-7 पद स्वीकृत हुए हैं।

जानिए किस जिले को कितने पद मिले

CG Revenue Department Jobs: अन्य जिलों की बात करें तो बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा और सक्ती जिले में 5-5 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले के लिए 4-4 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले में 3-3 पदों पर सहायक ग्रेड-3 के कर्मियों की नियुक्ति होगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन की तिथियां संबंधित जिलों द्वारा जल्द ही जारी की जाएंगी।

महत्वपूर्ण लिंक: Important Links

लिंकस्थिति
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदनजल्द शुरू होगा
भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Fireman & SDRF Recruitment 2026: CG नगर सेना, अग्निशमन एवं SDRF भर्ती 2026: फायरमैन, स्टोर कीपर, वाहन चालक और अन्य 295 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button