
Dhamtari Police Transfer: धमतरी जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना पांडेय ने एक प्रशासनिक आदेश जारी कर जिले के 38 आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। आदेश जारी होते ही विभाग के भीतर हलचल तेज हो गई है।
तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर आमद देने के निर्देश
Dhamtari SP Action: एसपी भावना पांडेय की ओर से जारी किए गए इस आदेश में सभी स्थानांतरित आरक्षकों को बिना किसी देरी के अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कप्तान के इस कड़े रुख को देखते हुए संबंधित जवानों ने अपने वर्तमान थानों से रवानगी लेकर नए क्षेत्रों में ड्यूटी संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिले के कई थानों और चौकियों का बदला बल
Dhamtari News Today: तबादला सूची के अनुसार जिले के लगभग सभी प्रमुख थानों और पुलिस चौकियों के बल में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के दायरे में नगरी, कुरुद, भखारा, मगरलोड, बोराई और सिहावा जैसे संवेदनशील व प्रमुख थाने आए हैं। इसके साथ ही रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) धमतरी में लंबे समय से पदस्थ सिपाहियों को भी मैदानी थानों में भेजा गया है।




