गणेश पंडाल में डीजे की आवाज बढ़ाने पर शुरू हुई बहस बनी जानलेवा, 22 साल के युवक को मारा चाकू

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गणेशोत्सव के दौरान एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास डीजे की आवाज बढ़ाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के सीने पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

साउंड सिस्टम को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Bilaspur Sambalpuri Ganesh Utsav Murder: घटना सोमवार शाम संबलपुरी स्थित राशन दुकान के पास बने गणेश पंडाल की है। गांव के लोग गणेश उत्सव की तैयारियों और पूजा-पाठ में जुटे हुए थे। इसी दौरान 23 वर्षीय अमन सूर्यवंशी और 22 वर्षीय आकाश सूर्यवंशी के बीच साउंड सिस्टम की आवाज तेज करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद के वक्त आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन जब तक कोई स्थिति संभाल पाता, तब तक वारदात हो चुकी थी।

मृतक आकाश

सीने पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Bilaspur Crime Updates: झगड़े के दौरान आरोपी अमन सूर्यवंशी ने अचानक अपने पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया। उसने बिना संभलने का मौका दिए आकाश के सीने पर चार से पांच बार वार कर दिए। सीने में गहरे घाव लगने की वजह से आकाश अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही बदहवास होकर गिर पड़ा। अचानक हुई इस चाकूबाजी से पंडाल के आसपास मौजूद ग्रामीणों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

CG Bilaspur Sakri Police Station Crime: घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 डायल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी थाने की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ आकाश को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उत्सव के बीच हुई इस अनहोनी से मृतक के घर में कोहराम मच गया है और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

नशा मुक्ति केंद्र से लौट चुका है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमन सूर्यवंशी नशे का आदी है। वह पूर्व में भी दो से तीन साल तक नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल के आसपास ही चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।

आरोपी अमन सूर्यवंशी

Also Read: भैसमुंडी में शराब पीने से मना करने पर हथौड़ा से पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, मगरलोड पुलिस ने पति को भेजा जेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button