
CG Private Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 22 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय और जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, मुंगेली में आयोजित होगा।
Mungeli Job Fair 2026: इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 140 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेले में फील्ड ऑफिसर (50 पद), इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन (30 पद), सेल्स ऑफिसर (20 पद), सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (20 पद) और रिलेशनशिप मैनेजर (20 पद) के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर और स्नातक (Graduate) पास युवा पात्र होंगे।

रोजगार मेला आयोजन संबंधी मुख्य जानकारी
- मेला की तिथि (Event Date): 22 सितंबर 2026
- समय (Time): प्रातः 11:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक
- स्थान (Location): जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
Rojgar Mela Mungeli 2026: रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके पश्चात, अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार हेतु सीधे उपस्थित होना होगा। मेले में शामिल होना पूरी तरह से निःशुल्क है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक्स (Rojgar Mela Mungeli Important Links)
| विवरण (Description) | लिंक (Link) |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | यहाँ क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) | यहाँ क्लिक करें |
| रोजगार मेला विज्ञापन (Job Mela Update) | यहाँ देखें |
| रोजगार मेला अपडेट (Job Mela Update) | यहाँ देखें |
| अन्य सरकारी नौकरी (Other Govt Jobs) | यहाँ क्लिक करें |



