छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने जारी की मुख्य अतिथियों की सूची, जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि

CG Rajyotsav 2026 District Wise Chief Guest List: छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार के आयोजनों में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण और कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।

जिला स्तर पर तय किए गए मुख्य अतिथि

CG Rajyotsav 2026: शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में केदार कश्यप और कोरबा में लखन लाल देवांगन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालयों में होने वाले इन कार्यक्रमों की पूरी सूची नीचे दी गई है।

जिला (District)मुख्य अतिथि (Chief Guest)मुख्य अतिथि का नाम और पद
जांजगीर-चांपातोखन साहूसंघ राज्य मंत्री
बिलासपुरअरुण सावउप मुख्यमंत्री
दुर्गविजय शर्माउप मुख्यमंत्री
सरगुजारामविचार नेताममंत्री
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईदयालदास बघेलमंत्री
कांकेरकेदार कश्यपमंत्री
कोरबालखन लाल देवांगनमंत्री
जशपुरश्याम बिहारी जायसवालमंत्री
रायगढ़ओ.पी. चौधरीवित्त मंत्री
सूरजपुरलक्ष्मी राजवाड़ेमंत्री
गरियाबंदटंकराम वर्मामंत्री
राजनांदगांवगजेन्द्र यादवमंत्री
कोरियाभैयालाल राजवाड़ेविधायक
बीजापुरगुरु खुशवंत साहेबमंत्री
बलौदाबाजार-भाटापाराबृजमोहन अग्रवालसांसद
बेमेतराविजय बघेलसांसद
कबीरधामसंतोष पाण्डेयसांसद
बलरामपुर-रामानुजगंजचिंतामणि महाराजसांसद
महासमुंदरूपकुमारी चौधरीसांसद
सारंगढ़-बिलाईगढ़राधेश्याम राठियासांसद
सक्तीकमलेश जांगड़ेसांसद
दंतेवाड़ामहेश कश्यपसांसद
बालोदभोजराज नागसांसद
सुकमादेवेन्द्र प्रताप सिंहसांसद
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकीलक्ष्मी वर्मासांसद
मुंगेलीपुन्नूलाल मोहलेविधायक
धमतरीअजय चन्द्राकरविधायक
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुररेणुका सिंहविधायक
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीअमर अग्रवालविधायक
कोण्डागांवलता उसेंडीविधायक
नारायणपुरविक्रम उसेंडीविधायक
बस्तरकिरण देवविधायक

विकास प्रदर्शनियों और रोशनी से सजेगा प्रदेश

राज्योत्सव के दौरान सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। इस वर्ष के कार्यक्रमों का मुख्य विषय ‘सुसंस्कृत नारी, युवा उड़ान’ तय किया गया है। इसके साथ ही स्थापना दिवस के मौके पर एक से तीन नवंबर तक प्रदेशभर के सभी प्रमुख शासकीय भवनों पर आकर्षक विद्युत रोशनी की जाएगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।

Also Read: PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त अटक न जाए, खाते में ₹2000 पाने के लिए तुरंत निपटाएं ये 3 जरूरी काम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button