कुरूद विधानसभा की ग्राम पंचायतों को बड़ी सौगात, विधायक अजय चंद्राकर की पहल पर ₹56.80 लाख के विकास कार्य मंजूर

MLA Ajay Chandrakar: कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न विकासकार्यों की स्वीकृति हुई है। क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर की विशेष पहल पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 56 लाख 80 हजार रुपये के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि का उपयोग गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सड़कों के निर्माण और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा।

बुनियादी ढांचे और सामुदायिक सुविधाओं का होगा विस्तार

Kurud News: स्वीकृत किए गए विकास कार्यों के तहत गांवों में सामुदायिक भवनों का निर्माण, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रंगमंच का निर्माण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से मंजूर हुई इस राशि से ग्राम पंचायतों में आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न सुविधाओं के विकास कार्य पुरे होंगे। इन विकास कार्यों के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, बल्कि बारिश के दिनों में कीचड़ और जर्जर रास्तों से होने वाली असुविधा से भी मुक्ति मिलेगी।

स्वीकृत विकास कार्यों एवं पंचायतों की संपूर्ण कार्य सारणी

Kurud Assembly Vikas Karya List: मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों का पूरा ब्योरा, राशि और स्थानवार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

क्र.कार्य का नामग्रामग्राम पंचायतविकासखंडस्वीकृत राशि (लाख में)कार्य का विवरण/स्थान
1सामुदायिक भवनरीवांगहनरीवांगहनधमतरी6.50वार्ड क्रमांक 12
2सामुदायिक भवनईर्राईर्राकुरूद6.50गांव परिसर
3रंगमंच निर्माणकोसमरीकोसमरीकुरूद4.00महार पारा में धरम चौक के पास
4सामुदायिक भवनमेघामेघामगरलोड6.50सेन्हाभांठा में शीतला मंदिर के पास
5रंगमंच निर्माणचरोटाचरोटाकुरूद4.00कबीर पारा में
6रंगमंच निर्माणबानगरबानगरकुरूद4.50गांव परिसर
7रंगमंच निर्माणबगौदबगौदकुरूद4.00गांव परिसर
8सी.सी. रोडकमरौदकमरौदकुरूद5.20भाठापारा में बजरंग चौक के पास
9सी.सी. रोडकोकड़ीकोकड़ी खैराकुरूद5.20पूनम चंद्राकर के घर के पास
10सी.सी. रोडकोटगांवकोटगांवकुरूद5.20गोविन्द साहू के घर से तालाब तक और ठाकुर देव के पास
11सी.सी. रोडकुहकुहाकुहकुहाकुरूद5.20पुराना बाजार चौक से ढालेन्द्र साहू के घर तक
कुलयोग———56.80(छप्पन लाख अस्सी हजार रुपये मात्र)

ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार और समयबद्ध निर्माण का लक्ष्य

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित पंचायतों और जनपद पंचायतों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर का कहना है कि गांवों में गुणवत्तापूर्ण सड़कों और भवनों के बनने से आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा। तय समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि ग्रामीण जनता को जल्द से जल्द इन जन-सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Also Read: Kurud ITI Guest Lecturer Recruitment 2026: कुरूद में मेहमान प्रवक्ता के पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button