Bank Holidays In November 2026: नवंबर 2026 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारी सीजन के चलते छुट्टियों की पूरी सूची जारी

Bank Holidays In November 2026: आगामी नवंबर महीने में देश भर के विभिन्न राज्यों में त्योहारों की धूम रहने वाली है। इसे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे सूची के अनुसार नवंबर 2026 में कुल 16 दिनों तक बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें राष्ट्रीय पर्व, क्षेत्रीय त्यौहार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सुचारू रूप से चालू रहेंगी।

नवंबर 2026 में बैंकों की छुट्टियों की सूची

RBI Bank Holiday List November: विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले स्थानीय पर्वों और राष्ट्रीय छुट्टियों के आधार पर नवंबर महीने में बैंक अलग-अलग तिथियों पर बंद रहेंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए आरबीआय द्वारा जारी मुख्य तिथियों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:

दिनांकअवकाश का कारणप्रभावित शहर एवं राज्य
1 नवंबररविवार का साप्ताहिक अवकाशदेश भर में
8 नवंबररविवार का साप्ताहिक अवकाशदेश भर में
9 नवंबरलक्ष्मी पूजा, दीपावलीअगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ
10 नवंबरगोवर्धन पूजादेश भर में
11 नवंबरभाई दूज एवं चित्रगुप्त जयंतीकोलकाता, लखनऊ, शिमला, गंगटोक और इंफाल
13 नवंबरवांगला महोत्सवशिलोंग
14 नवंबरमहीने का दूसरा शनिवारदेश भर में
15 नवंबररविवार का साप्ताहिक अवकाशदेश भर में
16 नवंबरछठ पूजा (सूर्योदय अर्घ्य)पटना और रांची
20 नवंबरइगास-बगवाल पर्वदेहरादून
22 नवंबररविवार का साप्ताहिक अवकाशदेश भर में
23 नवंबरसेंग कुट स्नेमशिलोंग
24 नवंबरगुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमादिल्ली, रायपुर, भोपाल, जयपुर, मुंबई और अन्य शहर
27 नवंबरकनकदास जयंतीबेंगलुरु
28 नवंबरमहीने का चौथा शनिवारदेश भर में
29 नवंबररविवार का साप्ताहिक अवकाशदेश भर में

डिजिटल सेवाओं का ले सकते हैं लाभ

November 2026 Bank Closed Dates: त्योहारी सीजन के दौरान यदि बैंक शाखाओं में लंबी छुट्टियां आती हैं, तो नागरिकों को वित्तीय लेनदेन के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बैंक बंद रहने की अवधि में एटीएम मशीनें, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सेवाएं चौबीस घंटे काम करती रहेंगी। हालांकि चेक क्लीयरेंस और बैंक काउंटर से जुड़े अन्य भौतिक कार्यों के लिए ग्राहकों को कार्य दिवसों का इंतजार करना होगा, इसलिए जरूरी वित्तीय कार्य समय रहते पूरा करना उचित रहेगा।

Also Read: Gold Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, ग्राहकों को मिली राहत, जानिए आज का ताजा भाव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button