CG Teacher Transfer List 2026: स्कूल शिक्षा विभाग में थोक तबादले, व्याख्याता से लेकर सहायक शिक्षकों तक का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

CG Teacher Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा लगातार स्थानांतरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों और अध्यापकों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों, खंड कार्यालयों और शासकीय विद्यालयों में लंबे समय से पदस्थ शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख्याताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभिन्न संवर्गों के दर्जनों शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण

CG Teacher Transfer List Released: मंत्रालय द्वारा जारी अधिकृत स्थानांतरण आदेश में विभाग के अलग-अलग संवर्गों के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार 10 सहायक शिक्षकों, 6 प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों, 7 व्याख्याताओं, 2 व्याख्याता सह प्रधान पाठकों, 7 शिक्षकों और 3 अन्य सहायक शिक्षकों के नए पदस्थापना स्थल तय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों और 6 अन्य प्रधान पाठक शिक्षकों के साथ-साथ 2 व्याख्याता प्रधान पाठकों के तबादला आदेश भी जारी हुए हैं।

शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया कदम

CG Education Department Transfer Order: विभाग का मानना है कि इस प्रकार के नियमित फेरबदल से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था बेहतर होगी। कई विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्थानांतरित शिक्षकों और अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Also Read: CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 125 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button