
CG Teacher Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नई तबादला सूची जारी कर दी है। इस आदेश के जारी होने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विकासखंडों के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

नई पदस्थापना के स्थान हुए तय
CG Shikshak Transfer Order: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार संबंधित शिक्षकों को उनके वर्तमान स्कूल से स्थानांतरित कर नई जगह पर पदस्थ किया गया है। विभागीय निर्देशों के तहत अब इन शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।








